फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Snowfall on the peaks of Lahaul

Weather Update: किन्नौर-लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बारिश

Thu, 22 Sep 2022 09:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Sep 2022 09:17 PM IST
सार

येलो अलर्ट के बीच किन्नौर और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। जिला चंबा के होली में खेर नाला का जलस्तर बढ़ने से 55 भेड़-बकरियां बह गई हैं।

विज्ञापन
Shimla News Snowfall on the peaks of Lahaul
मनाली-लेह हाईवे पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को येलो अलर्ट के बीच किन्नौर और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। जिला चंबा के होली में खेर नाला का जलस्तर बढ़ने से 55 भेड़-बकरियां बह गई हैं। प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम मिलाजुला रहा। यहां धूप खिलने के साथ बूंदाबांदी हुई। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 26 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। जिला कुल्लू के साथ लाहौल घाटी में तीन दिनों से बारिश व ऊंची चोटियों में बर्फबारी हो रही है।

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग के बारालाचा व तंगलंगला में बर्फबारी होने से हाईवे तीन पर वाहनों का आवाजाही को दारचा और सरचू में रोक दी गई है। जबकि ग्रांफू-काजा मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल है। पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला मार्ग रोहली के पास जंगल कैंप के पास हुए भूस्खलन से बंद है। जनजातीय जिले किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। निचले इलाकों में झमाझम बारिश से सेब सीजन पर ब्रेक लग गई है। इन दिनों किन्नौर में सेब सीजन चरम पर है। लगातार हो रही बारिश के चलते सेब बहुल क्षेत्र किन्नौर में सेब सीजन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


उधर, राजधानी शिमला में दिन भर बारिश जारी रही। कुफरी, धर्मशाला, नारकंडा, कोटखाई, रिकांगपिओ, नाहन, कल्पा में बूंदाबांदी हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, कांगड़ा में 30.2, बिलासपुर में 30.0 और हमीरपुर में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में वीरवार शाम तक 28 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 14, कुल्लू में सात, चंबा में तीन और बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल स्पीति व सोलन में सड़क बंद है। इसके अलावा लाहौल स्पीति में 106, चंबा में 15 और सिरमौर में 13 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मानव वर्मा ने कहा कि मनाली-लेह हाईवे पर सरचू से दारचा की ओर 283 हल्के व बड़े वाहन तथा दारचा से सरचू के लिए 380 वाहनों की आवाजाही हुई। बारालाचा दर्रा में ताजा हिमपात से फिसलन बनी होने के कारण फिलहाल रात्रि के समय में वाहनों की आवाजाही को रोका गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed