फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: school textbooks prices hike in shimla himachal pradesh

Shimla News: किताबों के दाम बढ़े, अभिभावकों को ढीली करनी होगी इस बार अपनी जेब

Sat, 04 Feb 2023 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Feb 2023 12:51 PM IST
सार

बीते शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूलों में दसवीं की सृजन कैमिस्ट्री, फिजिक्स और बायो की तीन किताबें 499 रुपये में मिल रही थीं अब यही किताबें 599 रुपये में दी जा रही हैं।

विज्ञापन
shimla news: school textbooks prices hike in shimla himachal pradesh
शिमला के लोअर बाजार में किताबें खरीदतीं एक महिला और बच्ची। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड सहित निजी स्कूलों की किताबों की कीमतें पिछले साल के मुकाबले बढ़ गई हैं। दसवीं कक्षा की किताबों के एक सेट में लगभग 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह अन्य कक्षाओं की किताबों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। नए शैक्षणिक सत्र की किताबें खरीदने के लिए अभिभावक अब दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। हालांकि स्कूल खुलने में अभी वक्त है।

विज्ञापन


कुछ स्कूल फरवरी माह के अंत तक खुल जाएंगे और कुछ स्कूल मार्च माह के पहले सप्ताह में खुलेंगे। बच्चों के अभिभावकों को निजी स्कूलों से किताबों की सूची दी जा रही है। बीते शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूलों में दसवीं की सृजन कैमिस्ट्री, फिजिक्स और बायो की तीन किताबें 499 रुपये में मिल रही थीं अब यही किताबें 599 रुपये में दी जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की किताबों के मूल्यों में भी 20 से 30 रुपये प्रति किताब बढ़ोतरी हुई है। पुस्तक विक्रेताओं का कहना है कि कागज की कीमतों में वृद्धि होने से यह मूल्य बढ़े हैं। पायलट पेन जो बीते सत्र में 50 रुपये का था वह अब 70 रुपये में बिक रहा है। हाइलाइटर पहले 20 का था अब 30 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइल कवर पहले 40 का था इस बार 60 रुपये में मिल रहा है। लोअर बाजार स्थित पुस्तक विक्रेता रीटा ने बताया कि इस समय एनसीईआरटी, एचपी बोर्ड और निजी प्रकाशकों की किताबें बिक रही हैं। बताया कि केवल एचपी बोर्ड और निजी स्कूलों की किताबों के दाम बढ़े हैं। एनसीईआरटी की किताबों के रेट नहीं बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed