फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Patwari arrested trying to accept bribe of 20 thousand rupees

Himachal Vigilance: आपदा प्रभावित परिवार को राहत राशि देने के एवज में पटवारी ने ली 20 हजार रिश्वत, गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने प्रभावित को 1,20,000 रुपये की राहत राशि दी थी। लेकिन इसे जारी करने के बदले 20 हजार रुपये पटवारी ने ही मांग लिए।

विज्ञापन
Shimla News: Patwari arrested trying to accept bribe of 20 thousand rupees
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नारकंडा में विजिलेंस टीम ने पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पटवारी राकेश कुमार शर्मा ने आपदा प्रभावित रामलाल को रिलीफ फंड से आए 1,20,000 रुपये में से 20 हजार रुपये की मांग कर दी। रामलाल का घर आपदा में तबाह हो गया था। परिवार के लोग मकान खाली कर खुद बाहर रह रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने प्रभावित को 1,20,000 रुपये की राहत राशि दी थी। लेकिन इसे जारी करने के बदले 20 हजार रुपये पटवारी ने ही मांग लिए। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने इंस्पेक्टर छतर सिंह की अध्यक्षता में एक टीम ट्रैप के लिए बनाई और पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed