फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: Man blocked road in Rohru said it's personal land

Shimla News: 30 साल पहले बनी सड़क, मलकीयत जमीन बताकर रोक डाली आवाजाही

Mon, 24 Jul 2023 01:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर रतन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
रतन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Jul 2023 01:27 PM IST
सार

तीस साल पुरानी सड़क पर स्थानीय व्यक्ति ने निजी भूमि बातकर आवाजाही को रोक दिया है। इससे लोअरकोटी, पारसा, बागी, शेखल भोलाड़ सहित पांच पंचायतों के अलावा शुराचली क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
shimla news: Man blocked road in Rohru said it's personal land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य बस स्टैंड रोहड़ू से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित तीस साल पुरानी लोक निर्माण विभाग की सड़क को एक स्थानीय व्यक्ति ने आवाजाही के लिए रोक दिया है। स्थानीय निवासी सड़क को मलकीयत भूमि का दावा करके लोक निर्माण विभाग से मुआवजे की मांग की है। इस दौरान सड़क बहाल करने गए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डरा धमकाकर लौटा दिया गया है। इस वजह से प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पांच पंचायतों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दो सप्ताह से बंद सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रशासन को लिखित में कोई सूचना नहीं दी है लेकिन लोग सड़क को बहाल करने के लिए मुख्य संसदीय सचिव एवं क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा से शिकायत कर चुके हैं। समोली-रोहडू लोअरकोटी सड़क करीब तीस पहले वाहनों के लिए खोली गई है। इसी साल रोहड़ू-बसीरना से रोहडू बस  स्टैंड को जोड़ने के लिए करोड़ों की लगात से पब्बर नदी पर पुल का निर्माण पूरा किया गया है।
विज्ञापन


पुल बनने से लोगों का करीब चार किलोमीटर का सफर भी कम हो गया था। इसका उद्घाटन अप्रैल महीने में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया। अब पुल से करीब 100 मीटर आगे इस तीस साल पुरानी सड़क पर स्थानीय व्यक्ति ने निजी भूमि बातकर आवाजाही को रोक दिया है। इससे लोअरकोटी, पारसा, बागी, शेखल भोलाड़ सहित पांच पंचायतों के अलावा शुराचली क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वहीं सड़क बंद होने से परिवहन निगम की बस सेवा भी बंद है। चार दिन पहले 21 जुलाई को मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा को सड़क बंद होने के बाद बागी-शेखल लोअरकोटी गांव के दौरे पर के लिए वाया महेंदली होकर जाना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उनके सामने भी समस्या को सार्वजनिक मंच पर उठाया। एसडीएम रोहडू सन्नी शर्मा ने बताया कि सड़क को बंद करने का पता चला लेकिन लोक निर्माणा विभाग की ओर से उनके पास न तो निशानदेही के लिए सूचना लिखित में दी गई न ही सड़क खुलवाने के लिए सहयोग की मांग की गई है। विभाग की ओर से जब लिखित में कोई सूचना मिलेगी तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

बखीरना में दस दिनों से सड़क को वाहनों के लिए एक व्यक्ति ने रोक कर रखा है। जेई और ठेकेदार के साथ मशीन लेकर सड़क खोलने के लिए मौके पर गए थे। यहां कुछ महिलाएं और पुरुष सड़क को अपनी मलकीयत भूमि बता कर झगड़े के लिए तैयार हो गए। सड़क पर तीस साल से बसें चल रही हैं। इसकी पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई।  - सतीश ठाकुर, एसडीओ लोनिवि रोहडू उपमंडल



बखीरना में सड़क बंद होने के बाद बागी लोअकोटी, शेखल, छुपाड़ी भोलाड़ गांव के लिए चलने वाली बस सेवा बंद है। लोक निर्माण विभाग जब सड़क को वाहनों के लिए खोलेगा, उसके बाद निगम की ओर से बस सेवा शुरू की जाएगी। - राजेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed