फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: Landslide near Dhingu Dhar Road Kisan Bhawan Building Damaged

Shimla News: ढींगूधार सड़क का डंगा, किसान भवन क्षतिग्रस्त, तीन गाड़ियां दबी

Wed, 02 Aug 2023 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Aug 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: Landslide near Dhingu Dhar Road Kisan Bhawan Building Damaged
भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के उपनगर ढली में बुधवार सुबह सब्जी मंडी-ढींगूधार सड़क का डंगा दरक गया। इस डंगे का मलबा निचली ओर स्थित किसान भवन की पहली मंजिल पर बने एक कमरे की दीवार और खिड़की को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। साथ ही भवन की निचली मंजिल पर बनी पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियां भी मलबे में दब गई।

विज्ञापन


लोगों के अनुसार सुबह करीब 10:00 बजे से ही यहां डंगे से पत्थर गिरने शुरू हो गए थे। इसके बाद करीब 10:20 बजे आधी सड़क डंगे समेत ढह गई। स्थानीय पार्षद कमलेश मेहता ने बताया कि सब्जी मंडी के पास पिछले महीने हुए भूस्खलन के चलते यह सड़क पहले ही वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। अब किसान भवन के पास इसी सड़क का पुराना डंगा धंस गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस डंगे के ठीक निचली ओर किसान भवन बना है। इस कमरे में डंगे के पत्थर और मलबा घुसा है, वहां पुलिस के जवान ठहरते हैं। घटना के समय से सभी ड्यूटी पर थे। डंगा ढहने के साथ ही अब यहां भूस्खलन भी शुरू हो गया है। बारिश के कारण मलबा गिरने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने इस जगह को खाली करवा दिया है।

पार्किंग की ओर भागे लोग
सुबह जैसे ही डंगे से पत्थर गिरना शुरू हुए तो निचली ओर गाड़ियां खड़ी करने वाले लोग भी मौके की ओर भागे। कुछेक ने गाड़ियां बाहर निकाल लीं। लेकिन बाकी गाड़ियां निकालने का मौका नहीं मिला। मलबे के कारण दो गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। एक अन्य कार के ऊपर भी पत्थर गिरे हैं।

सड़क बहाली में लगेगा समय
सब्जी मंडी से ढींगूधार सड़क को बहाल करने में कई हफ्ते लग सकते हैं। यह सड़क दो जगह से धंस गई है। इसे ठीक करने के लिए लाखों रुपये लगेंगे। हालांकि, राहत यह है कि इस क्षेत्र के लोगों के पास दूसरे वैकल्पिक मार्ग आवाजाही के लिए खुले हैं। घटना के बाद मौके पर नगर निगम और पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed