{"_id":"647433eb76bf3709090d2c85","slug":"shimla-news-body-of-newborn-found-in-garbage-in-rohru-shimla-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohru: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, सैर के लिए निकले व्यक्ति ने पुलिस को किया सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohru: कूड़े के ढेर में मिला नवजात का शव, सैर के लिए निकले व्यक्ति ने पुलिस को किया सूचित
Mon, 29 May 2023 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 29 May 2023 06:46 PM IST
सार
शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट रोड रोहड़ू में उपमंडल कार्यालय के समीप डाकघर के गेट पर सोमवार सुबह कूड़े में नवजात बच्चे का शव मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट रोड रोहड़ू में उपमंडल कार्यालय के समीप डाकघर के गेट पर सोमवार सुबह कूड़े में नवजात बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। नवजात बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे सैर करते वक्त एक स्थानीय व्यक्ति की नजर कूड़े के बीच पड़े नवजात के शव पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। नवजात को कचरे में फेंकने वालों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उपमंडल कार्यालय से लेकर आसपास लगे सीसीटीवी की मदद भी ले रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि नवजात बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन