{"_id":"654dd84c00b8dc7c940bf023","slug":"shimla-news-2-18-lakh-rupee-missing-from-hrtc-counter-tutikandi-shimla-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: एचआरटीसी के काउंटर से 2.18 रुपये लाख गायब, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: एचआरटीसी के काउंटर से 2.18 रुपये लाख गायब, मचा हड़कंप
Fri, 10 Nov 2023 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:44 PM IST
सार
आईएसबीटी में मंडी-कांगड़ा के काउंटर नंबर-3 में यह घटना पेश आई। बालुगंज थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के टूटीकंडी स्थित आईएसबीटी के कैश काउंटर से 2 लाख 18 हजार रुपये का कैश गायब हो गया। बुकिंग क्लर्क सुबह 4:30 बजे कैश काउंटर में पहुंचा तो काउंटर के लॉकर में रखा कैश गायब था। दिनभर आईएसबीटी बस स्टैंड में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलने पर बालुगंज थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी देखी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे दोबारा काउंटर खंगाला तो गायब हुए पैसे काउंटर के पिछली तरफ से प्लास्टिक की थैली में मिले। आईएसबीटी में मंडी-कांगड़ा के काउंटर नंबर-3 में यह घटना पेश आई। बुधवार रात को करीब 10:30 बजे रोजाना की तरह बुकिंग क्लर्क पंकज ने कैश काउंटर में बने लकड़ी के लॉकर में रखा था।
विज्ञापन
सुबह तड़के करीब 4 बजे पंकज दोबारा ड्यूटी पर आया तो देखा कि काउंटर का दरवाजा और लॉकर खुला था। 10,20, 50 और 100 रुपये के करीब 8 हजार रुपये लॉकर में ही थे, लेकिन 500-500 रुपये के तीन बड़े बंडल गायब थे। पंकज ने इसकी सूचना अड्डा प्रभारी को दी।
विज्ञापन
बालुगंज थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच शाम करीब 4:30 बजे अड्डा प्रबंधक ने काउंटर की गहनता से जांच की तो काउंटर के पीछे की तरफ प्लास्टिक की थैली में पैसे मिल गए। अड्डा प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि शरारती तत्वों की यह सोची समझी साजिश है।