{"_id":"63fe1d4955ebdaff490e3899","slug":"shimla-news-18-grams-chitta-recovered-from-chandigarh-couple-in-shimla-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चंडीगढ़ के दंपती से 18 ग्राम और चिट्टा बरामद, युवाओं को कर रहे थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चंडीगढ़ के दंपती से 18 ग्राम और चिट्टा बरामद, युवाओं को कर रहे थे सप्लाई
Tue, 28 Feb 2023 11:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:29 PM IST
सार
आकाश और शिवानी 23 जनवरी को चंडीगढ़ से शिमला पहुंचे थे। उन्होंने लक्कड़ बाजार क्षेत्र के एक बीएंडबी में कमरा किराये पर लिया और खुद रामनगर के एक मकान में किराये पर रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े चंडीगढ़ के दंपती से और नशीला पदार्थ बरामद किया है। आरोपी आकाश (24) जुग्गी नंबर- 3416 और शिवानी उर्फ सिया (22) पत्नी आकाश चंडीगढ़ निवासी को पुलिस ने शहर के एक बीएंडबी (ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होटल) से 24 फरवरी को रामनगर से 7.84 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
अब रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि बीएंडबी में भी चिट्टा रखा है। पुलिस ने होटल में दबिश देकर सोमवार रात को 18 ग्राम और चिट्टा कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई महीनों से पुलिस के निशाने पर थे। दोनों पति-पत्नी शिमला में युवाओं को चिट्टा सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
आकाश और शिवानी 23 जनवरी को चंडीगढ़ से शिमला पहुंचे थे। उन्होंने लक्कड़ बाजार क्षेत्र के एक बीएंडबी में कमरा किराये पर लिया और खुद रामनगर के एक मकान में किराये पर रहे। इस दौरान युवकों को चिट्टे की सप्लाई करते रहे। एएसपी सुनील नेगी की अगुवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन