फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News: 1.60 lakh vehicles entry in shimla in last ten days

Shimla News: दस दिन में शिमला में 1.60 लाख वाहनों ने किया प्रवेश, नववर्ष के जश्न की तैयारी

Thu, 28 Dec 2023 03:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Dec 2023 03:04 PM IST
सार

नए साल का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Shimla News: 1.60 lakh vehicles entry in shimla in last ten days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल के जश्न के लिए सैलानियों के शिमला आने का सिलसिला लगातार जारी है। पहाड़ों की रानी शिमला के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर से पिछले 10 दिन में करीब 1.60 लाख गाड़ियों ने शहर में प्रवेश किया।

विज्ञापन


इसमें करीब 60 हजार वाहन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राज्यस्थान, उत्तरप्रदेश सहित देश के अन्य राज्य के पर्यटकों के है। क्रिसमस पर करीब 8 हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे थे। अभी नए साल का जश्न मनाने के लिए फिर से भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Trending Videos

मनाली अब नववर्ष के लिए तैयार, पर्यटन कारोबार को मिलेगी रफ्तार

क्रिसमस के बाद अब नववर्ष पर मनाली में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। नववर्ष के जश्न के लिए मनाली तैयार है। होटलों की एडवांस बुकिंग में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। नववर्ष के लिए होटलों के 80 से 90 फीसदी कमरे पैक बताए जा रहे हैं। नववर्ष पर मनाली में कई कार्यक्रम होंगे। क्रिसमस की अपेक्षा 31 दिसंबर को अधिक भीड़ जुटेगी।

लगभग पांच महीने के बाद मनाली में रौनक लौटने से पर्यटन कारोबारी गदगद हो गए हैं। आपदा की वजह से पर्यटन कारोबार को पहुंचे नुकसान की नववर्ष में भरपाई होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि क्रिसमस के बाद नववर्ष पर भी पर्यटकों की ठीकठाक भीड़ जुटने की उम्मीद है।

एडवांस बुकिंग में ठीकठाक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मनाली के कई होटल एडवांस में पैक हो गए हैं जबकि कइयों की बुकिंग 80 से 90 फीसदी तक हो गई है। पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि नववर्ष के लिए निगम के सभी होटल लगभग पैक हैं। नववर्ष पर क्रिसमस से भी अधिक पर्यटक जुटने की संभावना है। टैक्सी ऑपरेटर सोनू, संदीप, मेहर चंद ने कहा की आपदा के बाद रौनक लौटने से मनाली में कारोबार बढ़ा है।

पुलिस ने व्यवस्था बनाने को मांगी और रिजर्व
क्रिसमस पर उमड़ी भीड़ के बाद 31 दिसंबर को और अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। पुलिस मुख्यालय से एक और रिजर्व फोर्स मनाली के लिए मंगवाई गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि क्रिसमस में जुटी भीड़ को देखकर प्रतीत हो रहा है कि नववर्ष पर और भीड़ होगी। लिहाजा, पुलिस मुख्यालय से एक और रिजर्व फोर्स मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed