फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Municipal Corporation Former Mayor Satya Kaundal Crying In Front Of Media Video Viral

Shimla: मतदान से एक दिन पहले फूट-फूटकर रोईं नगर निगम शिमला की पूर्व मेयर, जानिए पूरा मामला

Mon, 01 May 2023 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 May 2023 06:08 PM IST
सार

सत्या कौंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से निवदेन करती हूं कि मुझे इंसाफ चाहिए। मेरे बेटे को खत्म करने का षडयंत्र रचा जा रहा है।

विज्ञापन
Shimla Municipal Corporation Former Mayor Satya Kaundal Crying In Front Of Media Video Viral
पूर्व मेयर सत्या कौंडल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजौली के चलौंठी क्षेत्र में रविवार रात पूर्व महापौर सत्या कौंडल के बेटे की कार से शराब पकड़ने के मामले को भाजपा ने साजिश करार दिया है। इस मामले पर पूर्व महापौर सत्या कौंडल सोमवार को मीडिया के सामने आई और कांग्रेस पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। पूर्व महापौर ने कहा कि लंबीधार में रहने वाली उनकी भतीजी रविवार शाम उनके संजौली स्थित घर आई थी। रात 9:00 बजे बेटा भतीजी को अपनी गाड़ी में छोड़ने लंबीधार गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आरोप लगाया कि वापस लौटते वक्त चलौंठी के पास कांग्रेस के पटके डाले कुछ युवकों ने गाड़ी रोक दी। युवकों ने उनके बेटे के साथ बहसबाजी और मारपीट की। साथ ही शराब की बोतलें गाड़ी में डाल दी। बाद में पुलिस बुलाकर झूठा केस बनाया गया। संजौली चौकी में उनके बेटे को चार घंटे तक बेवजह बिठाया गया। कहा कि उनके बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया। अब पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत दी है। पूर्व मेयर ने मुख्यमंत्री से उनके बेटे को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूट फूटकर रोई मेयर, वीडियो वायरल
पूर्व मेयर मीडिया के सामने आकर फूट फूटकर रोने लगी। इसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed