फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Mataur Fourlane: Tender for Nauni-Bharadighat Fourlane will be awarded by the end of this month.

शिमला-मटौर फोरलेन: इस महीने के अंत तक अवार्ड होगा नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन का टेंडर

Thu, 08 Feb 2024 10:50 AM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 10:50 AM IST
सार

एनएचएआई ने इसे पूरा करने का लक्ष्य मार्च तक रखा है। इस पैकेज नंबर का टेंडर अगले वित्त वर्ष यानि की 2024-25 में आमंत्रित किया जाएगा। एनएचएआई की ओर से फोरलेन के लिए लगभग 45 मीटर चौड़ाई का क्षेत्र अधिकृत किया जा रहा है।

विज्ञापन
Shimla Mataur Fourlane: Tender for Nauni-Bharadighat Fourlane will be awarded by the end of this month.
कालका-शिमला फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला-मटौर फोरलेन के कार्य में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तेजी ला रहा है। पैकेज नंबर-1 शालाघाट-तारादेवी फोरलेन की डीपीआर को तैयार करने का कार्य जोरों पर है। एनएचएआई ने इसे पूरा करने का लक्ष्य मार्च तक रखा है। इस पैकेज नंबर का टेंडर अगले वित्त वर्ष यानि की 2024-25 में आमंत्रित किया जाएगा। एनएचएआई की ओर से फोरलेन के लिए लगभग 45 मीटर चौड़ाई का क्षेत्र अधिकृत किया जा रहा है।इसी तरह नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन का टेंडर 2023 में 30 नवंबर को कॉल किया गया था, जो इस महीने के अंत तक अवाॅर्ड हो जाएगा।

विज्ञापन


इस पर करीब 1,100 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बन जाने से दूरी में कमी आएगी और सर्पीली सड़कों से छुटकारा मिलेगा। इस पैच पर भूमि अधिग्रहण के बाद अब विस्थापितों और प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चली है। इसके लिए एनएचएआई ने करीब 158 करोड़ रुपये प्रशासन के पास जमा करवा रखे हैं। प्रभावितों को जमीन और भवन आदि की कुल लागत का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। एनएचएआई के क्षेत्रीय उप प्रबंधक अंतरिक्ष ठाकुर ने बताया कि नौणी-भराड़ीघाट फोरलेन का टेंडर इसी माह के अंत तक अवाॅर्ड हो जाएगा। शालाघाट-तारा देवी फोरलेन की डीपीआर को पूरा करने का कार्य चला हुआ है। अगले वित्त वर्ष 2024-25 में इसका टेंडर भी कॉल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed