फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla lower bazar Sabji Mandi entry to vehicles from one side only

शिमला: लोअर बाजार सब्जी मंडी में अब एक तरफ से ही मिल पाएगी एंट्री

Fri, 27 Mar 2020 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Mar 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
shimla lower bazar Sabji Mandi entry to vehicles from one side only
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगाए कर्फ्यू के दौरान लोअर बाजार सब्जी मंडी में आम लोगों की आवाजाही के लिए नया प्लान तैयार किया है। सब्जी खरीदने के लिए मंडी आने वाले लोगों को अब सदर थाना सड़क की ओर से एंट्री दी जाएगी और मेहरू चौक साइड पर एग्जिट प्वाइंट चिन्हित किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सब्जी मंडी के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर बैरिकेडिंग कर व्यवस्था बनाने के लिए यहां 40 जवानों की तैनाती की थी। सब्जी मंडी की हर दुकान के आगे टेंपरेरी बैरिकेडिंग की है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग को पुख्ता तरीके से लागू किया जा सके। शुक्रवार को सदर पुलिस थाना के प्रभारी अपनी टीम के साथ लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लगातार जागरूक भी करते रहे।
विज्ञापन


एसपी ओमापति जमवाल ने बताया कि सब्जी मंडी में लोगों की भारी आवाजाही के चलते व्यवस्था बनाने के लिए एंट्री एग्जिट प्वाइंट चिन्हित कर बैरिकेडिंग की है। सदर थाना को यहां सोशल डिस्टेंसिंग लागू करने का भी जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सात दिन से नहीं आई सब्जियों की सप्लाई
शहर में सात दिन से ताजा सब्जी की सप्लाई नहीं आई है। देशभर में लगे कर्फ्यू के चलते पंजाब और हरियाणा से सब्जियों की गाड़ियां शिमला नहीं आ रही हैं। सब्जी मंडी में लोकल फूलगोभी, बंदगोभी, शलगम, मूली सहित अन्य सब्जियां ही बिक रही हैं।


कृष्णा फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन लोअर बाजार सब्जी मंडी के अध्यक्ष सतपाल शर्मा पिंटू ने बताया कि बाहर से सब्जियों की सप्लाई न आने से किल्लत चल रही है, जिसकी वजह से रेट में भी उछाल आया है। कहा कि जब तक कर्फ्यू खत्म नहीं होता तब तक समस्या बनी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed