फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla landslide: Hillside collapses on the Dhalli-Sanjauli bypass; large quantities of debris and rocks spill

Shimla: संजौली-बाईपास पर लंबीधार में दरकी पहाड़ी, वाहनों के लिए दो घंटे बंद रही सड़क, देखें वीडियो

Thu, 18 Jun 2026 05:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jun 2026 05:45 PM IST
सार

शिमला में ढली-संजौली बाईपास पर गुरुवार शाम को अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन होने के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया है।  इससे दोनों तरफ से यातायात करीब दो घंटे बंद रहा। 

विज्ञापन
Shimla landslide: Hillside collapses on the Dhalli-Sanjauli bypass; large quantities of debris and rocks spill
ढली-संजौली बाईपास पर दरकी पहाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ढली-संजौली बाईपास पर गुरुवार शाम को अचानक पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन होने के कारण सड़क पर बड़ी मात्रा में मलबा आ गया है। इससे दोनों तरफ से यातायात करीब दो घंटे बंद रहा।  जानकारी के अनुसार लंबीधार में गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे पहाड़ी के दरकने से भारी चट्टानें, एक पेड़ और टनों के हिसाब से मलबा संजौली-ढली बाईपास पर आया। इससे सड़क पर दो घंटे तक यातायात पूरी तरह से बंद रहा। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की दो मशीनों को दोनों ओर मलबा हटाने के कार्य में लगाया गया। इसके बाद शाम सवा सात बजे तक लोक निर्माण विभाग ने मलबा हटाकर सड़क को वनवे आवाजाही के लिए खोल दिया। सड़क से एक तरफ का ट्रैफिक रोककर बारी-बारी से दोनों ओर के वाहनों को चलाया जा रहा है। भूस्खलन होने के बाद सक्रिय हुए पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता को संजौली-ढली बाईपास को वाहनों के लिए बंद किएजाने की सूचना दी और वाहन मालिकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी।

विज्ञापन





 

भूस्खलन के बाद से लेकर सड़क के वनवे होने तक वाहनों को संजौली बाजार और अन्य वैकल्पिक सड़कों से भेजने की व्यवस्था की गई। मौके पर पुलिस के जवानों की तैनाती भी की गई, जिससे ट्रैफिक संचालन में कोई परेशानी न रहे। मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता गौरव रावत ने बताया कि सड़क पर आए मलबे को हटाने का कार्य कल ही किया जाएगा। लंबीधार में भूस्खलन वाले स्थान पर एक प्लाॅट की कटिंग कुछ दिन पूर्व की गई थी। गुरुवार को अचानक पहाड़ी दरक गई। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि साथ के प्लॉट मालिक ने शुक्रवार सुबह भूस्खलन के मलबे को हटाने की बात मानी है।  इससे शुक्रवार दोपहर बाद तक सड़क पर दोनों ओर से ट्रैफिक शुरू होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि मौके पर मौजूद कनिष्ठ अभियंता की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस भूस्खलन से कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed