{"_id":"648f003869e438a9110412a3","slug":"shimla-kotkhai-news-vip-number-hp-99-9999-sold-price-29-lakh-92-thousand-rupee-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIP Number: पहले 1.12 करोड़ की लगी बोली, अब 29.98 लाख में बिका एचपी 99-9999 नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIP Number: पहले 1.12 करोड़ की लगी बोली, अब 29.98 लाख में बिका एचपी 99-9999 नंबर
Sun, 18 Jun 2023 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू (शिमला)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 07:29 PM IST
सार
कोटखाई उपमंडल के वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए पिछली बार ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से स्कूटी के लिए 1,12,15,500 रुपये की बोली लग चुकी है।
विज्ञापन
एचपी 99-9999 नंबर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाहनों के लिए वीआईपी नंबरों की बोली में संशोधन करने के बाद एक बार फिर से कोटखाई में वाहनों का पंजीकरण शुरू हो गया है। सुर्खियों में रहे वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए इस बार 29,98,500 रुपये की अधिकतम बाेली कोटखाई के इंद्र काल्टा ने अपनी कार के लिए लगाई है, जबकि दूसरी बोली पचास हजार रुपये की दयाल स्वीट्स ऊना के मालिक ने लगाई है।
विज्ञापन
इस नंबर के लिए लगाई गई ऑनलाइन बोली का पोर्टल रविवार को बंद हो गया है। कोटखाई उपमंडल के वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए पिछली बार ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से स्कूटी के लिए 1,12,15,500 रुपये की बोली लग चुकी है।
विज्ञापन
इस नंबर के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगने से मामला सुर्खियों में था, लेकिन किसी भी बोलीदाता ने पैसे जमा नहीं किए, जिसके बाद ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने ऑनलाइन बोली लगाने के नियम में संशोधन कर दिया।
विज्ञापन
नए नियम के तहत अब बोलीदाता को 30 प्रतिशत राशि बोली लगाने से पहले जमा करनी होती है। ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी हिमस नेगी ने बताया कि इस बारे में अभी जाननारी नहीं दी जा सकती है। सोमवार को कार्यालय जाने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।