फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla Kotkhai Black Amber Plum sold for Rs 200 kg in Ludhiana punjab

लुधियाना में 200 रुपये किलो बिका शिमला के कोटखाई का ब्लैक अंबर प्लम

Wed, 15 Jul 2020 10:36 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jul 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
shimla Kotkhai Black Amber Plum sold for Rs 200 kg in Ludhiana punjab
ब्लैक अंबर प्लम - फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले के कोटखाई का ब्लैक अंबर प्लम लुधियाना (पंजाब) फल मंडी में 200 रुपये प्रति किलो की रिकॉर्ड कीमत पर बिका है। साइज और वजन में अव्वल इस प्लम ने सेब को भी मात दी है। लुधियाना में ब्लैक अंबर प्लम का 5 किलो का बॉक्स 1000 रुपये में बिका है, जबकि इस सेब सीजन में अब तक 30 किलो सेब अधिकतम 4000 रुपये में बिका है।

विज्ञापन

कोटखाई बखोल के प्रगतिशील बागवान संजीव चौहान ने बताया कि पहली बार उन्होंने ट्रे पैकिंग में प्लम मार्केट में बेचा है।

एक प्लम का वजन डेढ़ सौ से दो सौ ग्राम है। प्लम का आकार एक्स्ट्रा स्माल सेब के बराबर है। जिसके चलते इसे मार्केट में अच्छे रेट मिले हैं। प्लम स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद गुणकारी है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। लुधियाना की चुग फ्रूट कंपनी के संचालक दीपक अरोड़ा ने बताया कि विदेशों से ही ब्लैक अंबर प्लम आयात किया जाता रहा है। अब शिमला में भी तैयार कर लिया गया है। साइज बड़ा और वजन ज्यादा होने के चलते इसे रिकॉर्ड रेट मिले हैं। इसे कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ब्लैक अंबर प्लम की खासियत
ब्लैक अंबर प्लम की सेल्फ लाइफ सामान्य स्थिति में 15 दिन और कोल्ड स्टोर में तीन महीने तक है। इस प्लम को तैयार करने में स्प्रे और केमिकल इस्तेमाल नहीं होता। यही कारण है कि प्लम की यह किस्म दूरदराज क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचाई जा सकती है। सामान्य प्लम की सेल्फ लाइफ एक हफ्ते से अधिक नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस से मंगवाया गया था ब्लैक अंबर
साल 2004-05 में बागवानी विभाग ने यूएस से ब्लैक अंबर प्लम आयात किया था। यह एशियन प्लम की जापानी किस्म है। लेकिन, हिमाचल में यह किस्म यूएस से आयात की गई है। विदेशों में यह प्लम सलाद के तौर पर भी खाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed