फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla got 16th rank in Climate Smart Cities Assessment Framework 2021

क्लाइमेट स्मार्ट सिटी सर्वे में शिमला को देशभर में 16वां रैंक, प्रदेश में पहले नंबर पर

Sat, 26 Jun 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Jun 2021 07:20 PM IST
सार

प्रदेश से भी शिमला के अलावा धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, मंडी और सोलन जिले ने हिस्सा लिया। पांच श्रेणियों के कुल 2800 अंकों में से राजधानी शिमला ने 1387 अंक हासिल किए हैं, जो प्रदेश में सबसे बेहतर हैं।

विज्ञापन
shimla got 16th rank in Climate Smart Cities Assessment Framework 2021
शिमला शहर का शानदार नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से देश भर के 125 से ज्यादा शहरों में करवाए गए क्लाइमेट स्मार्ट सिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क सर्वे में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को 16वां रैंक मिला है। प्रदेश भर में राजधानी शिमला ने टॉप किया है। शहरी एवं आवासीय मंत्रालय की ओर से करवाए गए इस सर्वे में देश भर के 100 स्मार्ट सिटी के अलावा कई अन्य शहरों ने हिस्सा लिया था। प्रदेश से भी शिमला के अलावा धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, मंडी और सोलन जिले ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पांच श्रेणियों के कुल 2800 अंकों में से राजधानी शिमला ने 1387 अंक हासिल किए हैं, जो प्रदेश में सबसे बेहतर हैं। इस आधार पर राजधानी शिमला को थ्री स्टार रेटिंग मिली है। प्रदेश की दूसरी स्मार्ट सिटी धर्मशाला ने इस सर्वे में 90वां रैंक हासिल किया है। मंडी को 106वां, सोलन को 121वां, हमीरपुर को 124वां जबकि पालमपुर को 125वां रैंक मिला है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने बताया कि शिमला स्मार्ट सिटी इस सर्वे में 16वें नंबर पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed