फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Ghanahatti ration dipo salesman walk 26 kilometer to reach office

कोरोना काल में रोजाना 26 किमी पैदल चल राशन डिपो में ड्यूटी दे रहे हैं पवन

Mon, 24 May 2021 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 May 2021 11:16 AM IST
सार

शिमला के घणाहट्टी राशन डिपो के सेल्समैन पवन कुमार रोज 26 किलोमीटर पैदल सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दुकानें बंद रहीं, मगर राशन डिपो को सरकार ने आम लोगों के लिए खुला रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Shimla Ghanahatti ration dipo salesman walk 26 kilometer to reach office
सेल्समैन पवन कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में घणाहट्टी राशन डिपो के सेल्समैन पवन कुमार करीब 26 किलोमीटर का पैदल सफर कर लोगों को राशन उपलब्ध करवाते हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान परिवहन सेवा बंद होने पर पवन कुमार रोज अपने घर बठमाणा से घणाहट्टी पहुंचते हैं। धूप, बारिश हो या तूफान आए, अपने काम को तवज्जो देते हुए पवन रोजाना पैदल ही पहुंच रहे हैं। परिवहन सुविधा न होेने पर पवन को जंगल के रास्ते से सफर करना पड़ता है।

विज्ञापन


द शिमला तहसील को ऑपरेटिव, मार्केटिंग एंड कंज्यूमर यूनियन लिमिटेड के  सेल्समैन पवन और उनके सहयोगी ने बताया कि कोरोना काल में दुकानें बंद रहीं, मगर राशन डिपो को सरकार ने आम लोगों के लिए खुला रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


पवन ने कहा कि घणाहट्टी में पांच पंचायतों और आसपास की तीन और पंचायतों के करीब 1300 उपभोक्ता डिपो में राशन लेने आते हैं। पवन ने बताया कि डिपो में हर कोई राशन लेने की उम्मीद में आता है, इसलिए उनकी कोशिश रहती है कि उनकी वजह से उपभोक्ता निराश होकर न जाएं। कोराना काल में डिपो से हर गरीब, आम आदमी को राशन की जरूरत होती है, इसलिए वे लोगों को सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक समय से सस्ता राशन उपलब्ध करवाने का प्रयास करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed