{"_id":"618c95cb4e32372c826340fb","slug":"shimla-fire-break-out-in-house-one-old-man-died-of-choking-fire-brigade-control-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: विकासनगर में फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: विकासनगर में फ्लैट में लगी आग, दम घुटने से बुजुर्ग की मौत
Thu, 11 Nov 2021 06:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 11 Nov 2021 06:47 PM IST
सार
आग की घटना में फ्लैट में रह रहे किशोर बजाज (64) बाथरूम में मृत हालत में मिले। उनके हाथ-पांव बुरी तरह जले हुए थे। शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
शिमला में लगी आग, एक बुजुर्ग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के विकासनगर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सी-26 ब्लॉक के सेट नंबर दस में गुरुवार सुबह करीब चार बजे अचानक भड़की आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब पांच लाख का घरेलू सामान राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र से गए बचाव दल और रिज फायर स्टेशन से पहुंचे बचाव दल ने आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया और इस ब्लॉक के शेष फ्लैट और आसपास के घरों को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डिवीजनल फायर अफसर डीसी शर्मा और छोटा शिमला फायर स्टेशन के अधिकारी भगत राम ठाकुर ने बताया कि आग की घटना में फ्लैट में रह रहे किशोर बजाज (64) बाथरूम में मृत हालत में मिले। उनके हाथ-पांव बुरी तरह जले हुए थे। शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि किशोर बजाज घर में अकेले रहते थे। इसका पिछले कई दिनों से बिजली का कनेक्शन कटा हुआ था।
विज्ञापन
इससे यह माना जा रहा है कि उन्होंने मोमबत्ती का इस्तेमाल किया था, उससे ही आग भड़की हो। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और आग लगने के कारणों की छानबीन शुरू कर दी। बचाव टीम की अगुवाई कर रहे मंडलीय अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा और स्टेशन फायर अफसर भगत राम ठाकुर ने बताया कि 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद अंदर जाने पर बाथरूम में किशोर बजाज मृत अवस्था में मिले। आग से कुल मिलाकर 5 लाख का सामान जल गया, जबकि आसपास के फ्लैट सहित करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने भी घटना के कारणों और मृत मिले व्यक्ति की मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।