फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla-Dharamshala flight did not get a single passenger for two days

Flight Himachal: शिमला-धर्मशाला हवाई उड़ान को दो दिन नहीं मिला एक भी यात्री

Sat, 10 Dec 2022 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Dec 2022 07:39 PM IST
सार

प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन सीजन में शिमला-धर्मशाला हवाई उड़ान को दो दिन यात्री नहीं मिले। शिमला- कुल्लू के लिए रविवार को सुबह 7:40 बजे उड़ान में भी फिलहाल सीटें खाली हैं। हवाई उड़ान की बुकिंग कंपनी ऑनलाइन करती है।

विज्ञापन
Shimla-Dharamshala flight did not get a single passenger for two days
शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन सीजन में शिमला-धर्मशाला हवाई उड़ान को दो दिन यात्री नहीं मिले। शिमला- कुल्लू के लिए रविवार को सुबह 7:40 बजे उड़ान में भी फिलहाल सीटें खाली हैं। हवाई उड़ान की बुकिंग कंपनी ऑनलाइन करती है। एलायंस एयर की दो दिन शिमला से धर्मशाला उड़ान हुई, लेकिन इनमें किसी यात्री ने बुकिंग नहीं की। पर्यटन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि हवाई सेवा का लाभ उठाकर पहले दिन यानी शुक्रवार को धर्मशाला से शिमला 17 यात्री आए थे। इनमें जिला कांगड़ा के कुछ नवनिर्वाचित विधायक भी शामिल रहे।  शनिवार को शिमला से धर्मशाला और धर्मशाला से शिमला के लिए किसी भी यात्री ने यात्रा नहीं की है। इन दोनों हवाई रूटों पर हवाई जहाज का किराया प्रति सीट 5,138 है।

विज्ञापन


इस किराये में सरकार किसी भी प्रकार का कोई उपदान नहीं दे रही है।  शिमला से धर्मशाला के लिए सुबह 7:40 पर उड़ान होती है और 8:30 बजे फ्लाइट धर्मशाला पहुंच रही है। इसी तरह धर्मशाला से सुबह 8:50 बजे फ्लाइट मिलती है और 9:40 पर शिमला पहुंचने का समय तय हैै। यह हवाई सेवा एटीआर 42-600 हवाई जहाज से प्रदान की जा रही है। इस हवाई जहाज में क्रू के सदस्यों के साथ कुल 48 लोग सवार हो सकते हैं। इसी तरह से शिमला से कुल्लू के लिए उड़ान सुबह 7:40 पर होगी और 8:30 बजे कुल्लू पहुंचेगी। कुल्लू से शिमला सुबह 8:50 पर वापसी की फ्लाइट है और 9:40 बजे शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन


शिमला-कुल्लू के बीच मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार हफ्ते में चार दिन उड़ान होगी। शिमला-धर्मशाला के बीच सप्ताह में सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को तीन दिन उड़ान होगी। पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक रविंद्र शर्मा ने कहा कि शिमला से धर्मशाला दो दिन हवाई जहाज को यात्री नहीं मिले। शुक्रवार को धर्मशाला से शिमला 17 यात्री आए थे और इनमें कांगड़ा के विधायक भी सवार रहे।  शिमला कुल्लू के लिए भी अभी कोई बुकिंग  नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद फिर कुल्लू के लिए शुरू होगी दूसरी हवाई सेवा 

विंटर सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली से वाया शिमला होकर कुल्लू-मनाली के भुंतर स्थित हवाई अड्डे के लिए दूसरी हवाई सेवा रविवार से शुरू होने जा रही है। दो साल बाद दूसरी हवाई उड़ान आरंभ होने से कुल्लू-मनाली के साथ प्रदेश की राजधानी शिमला को विंटर सीजन में पर्यटन को पंख लगेंगे।  इसके लिए भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी तरह की तैयारियों को पूरा कर दिया है। हालांकि कोविड काल से पहले दिल्ली से भुंतर के लिए वाया चंडीगढ़ होकर उड़ान चल रही थी। बहरहाल, अब दूसरी हवाई सेवा के शुरू होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों में खुशी का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि इस साल विंटर में इसका लाभ सैलानियों को मिलेगा। 

वहीं पहली बार दिल्ली से भुंतर के लिए 48 सीटर एटीआर-42 के दो जहाज उड़ते हुए नजर आएंगे। अभी तक दिल्ली से भुंतर के लिए हो रही उड़ान छह दिन में वाया चंडीगढ़ होकर आती व जाती है। जबकि रविवार को यह जहाज दिल्ली से सीधा भुंतर के लिए उड़ान भरता है। मगर अब 11 दिसंबर से दिल्ली से शिमला होकर भुंतर के लिए हफ्ते में चार दिन तक दूसरा जहाज उड़ेगा। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रविवार सुबह 48 सीटर एटीआर-42 जहाज शिमला से कुल्लू के भुंतर के लिए उड़ा भरेगा। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस उड़ान से कुल्लू-मनाली के साथ शिमला के पर्यटन को लाभ होगा और विंटर सीजन में सैलानी अब हवाई सेवा से सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed