{"_id":"653f541a92c7b7e8f50b62f6","slug":"shimla-colored-in-the-colors-of-folk-culture-artists-gave-a-spectacular-presentation-of-choltu-dance-on-hill-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: लोक संस्कृति के रंगों में रंगा शिमला, कलाकारों ने दी चोल्टू नृत्य की शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: लोक संस्कृति के रंगों में रंगा शिमला, कलाकारों ने दी चोल्टू नृत्य की शानदार प्रस्तुति
Mon, 30 Oct 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Oct 2023 06:54 PM IST
सार
प्रदेश भर के परंपरिक नृत्य दलों ने भाग लिया है। इस अवसर पर प्रदेश के पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोक नृत्यों की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
चोल्टू नृत्य व पारंपरिक वाद्ययंत्र प्रस्तुति।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
शिमला के जय विजट महाराज कला एवं सांस्कृतिक मंच शाकवी ने लोक वाद्य, चंबा का मुसादा गायन दल और अंजनी माता कला मंच तरैला ने चुराही लोक नृत्य, शिमला के पूजा कला मंच ने करियाला लोकनाट्य, संगीत सदन मंडी ने नागरी लोकनृत्य और सिरमौर के हारूल झनकार सांस्कृतिक दल कफोटा ने हारूल लोक गायन की प्रस्तुतियां दीं। पहाड़ी दिवस समारोह की जानकारी देते हुए भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ़ पंकज ललित ने बताया कि विभाग हर वर्ष एक नवंबर को पहाड़ी दिवस मनाता है। इस अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक मनजीत शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, सहायक निदेशक अलका, कुसुम, सुरेश राणा और सरोजना नरवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन