फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla blast site remained sealed for the second day, the NSG team continued to investigate

Shimla Blast Case: दूसरे दिन भी सील रहा धमाका स्थल, जांच करती रही एनएसजी की टीम

Mon, 24 Jul 2023 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jul 2023 07:51 PM IST
सार

शिमला के मिडल बाजार स्थित हिमाचल रसोई रेस्तरां में हुए धमाके की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को एनएसजी की टीम ने सुबह 11.30 बजे मौके पर पहुंच कर सैंपल जुटाएं।

विज्ञापन
shimla blast site remained sealed for the second day, the NSG team continued to investigate
धमाका स्थल पर एनएसजी की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मिडल बाजार स्थित हिमाचल रसोई रेस्तरां में हुए धमाके की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को एनएसजी की टीम ने सुबह 11.30 बजे मौके पर पहुंच कर सैंपल जुटाएं। पौने दो बजे तक टीम घटनास्थल पर ही डटी रही। रेस्तरां और इसके ऊपर बने शोरूम की भी जांच की गई।

विज्ञापन


एनएसजी अधिकारियों ने पहले रिपोर्टिंग रूम और इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी अधिकारियों के साथ बैठक की। अब तक इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सोमवार को एनएसजी का एक ही वाहन जांच के लिए लाया गया। एनएसजी की जांच के बाद लोगों में ये चर्चा है कि अगर सिलिंडर ब्लास्ट हुआ तो आग क्यों नहीं लगी। कंपरेसर के फटने की बात भी चर्चा में रही।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एनएसजी दो दिन से धमाके होने की जांच में जुटी है। घटनास्थल को सील किया है। 16 सदस्यीय टीम घटना स्थल से सैंपल जुटाने में जुटी है। सोमवार को भी टीम ने पूरे क्षतिग्रस्त एरिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घटना स्थल से ईंट, चद्दर, लकड़ी, दीवारों से रेत सीमेंट के सैंपल लिए हैं। विशेष जांच टीम (एसआईटी) के प्रमुख एएसपी हेड क्वार्टर सुनील नेगी एनएसजी की टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने एनएसजी को पूरी रिपोर्ट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed