{"_id":"6543c0933d434e78c805f674","slug":"shimla-amritsar-shimla-flight-will-start-from-november-16-alliance-air-released-schedule-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला-अमृतसर विमान सेवा 16 नवंबर से होगी शुरू, एलाइंस एयर ने जारी किया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला-अमृतसर विमान सेवा 16 नवंबर से होगी शुरू, एलाइंस एयर ने जारी किया शेड्यूल
Thu, 02 Nov 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Nov 2023 09:01 PM IST
सार
शिमला और अमृतसर के बीच किराया 1999 रुपये तय किया है। शिमला से अमृतसर के लिए उड़ान शुरू होने पर एलायंस एयर का 48 सीटर जहाज उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
एलाइंस एयर की हवाई सेवा(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर और शिमला के बीच एक नवंबर से शुरू होने वाली विमान सेवा अब 16 नवंबर से शुरू होगी। विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सेवा के संचालन का शेड्यूल जारी किया है। शिमला से विमान सुबह 8:10 बजे उड़ान भरेगा और 9:10 बजे अमृतसर पहुंचेगा।
विज्ञापन
अमृतसर से शिमला के लिए विमान 9:35 मिनट पर उड़ान भरेगा और 10:35 पर शिमला पहुंचेगा। शिमला और अमृतसर के बीच किराया 1999 रुपये तय किया है। शिमला से अमृतसर के लिए उड़ान शुरू होने पर एलायंस एयर का 48 सीटर जहाज उड़ान भरेगा।
विज्ञापन