फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: 85 sheeps and goats died due to lightning in Chhajpur forest

शिमला: छाजपुर के जंगल में बिजली गिरने से 85 भेड़-बकरियों की मौत

Thu, 14 May 2020 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू
अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 May 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Shimla: 85 sheeps and goats died due to lightning in Chhajpur forest
आसमानी बिजली के गिरने से भेड़-बकरियों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के शिमला जिले की तहसील जुब्बल की ग्राम पंचायत कुड्डू के सराजी छाजपुर के जंगल में बुधवार शाम आसमानी बिजली के गिरने से तीन लोगों की करीब 85 भेड़-बकरियों की मौत हुई है। सूचना के बाद वीरवार को को सरस्वतीनगर से पशु चिकित्सक की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृत मवेशी का पोस्टमार्टम किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सराजी गांव निवसी लक्ष्मण, सिंह, जगजीवन चौहान गांव सराजी और सालना गांव निवासी सन्नी छाजटा की भेड़-बकरियों की टोली ओडी थाच में चुगान के लिए लाई गई थी। बुधवार शाम के समय करीब साढे़ पांच बजे बारिश होने पर भेड़ बकरियां पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गईं । अचानक बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ा भेड़- बकरियों का झुंड छिटक कर इधर-उधर बिखर गया।
विज्ञापन


भेड पालक घटना स्थल से कुछ दूरी पर होने के बाद चपेट में आने से बच गए। सूचना के बाद सरस्वती नगर पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ महेंद्र ठाकुर ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मृत भेड़ बकरियों का पोस्टमार्टम किया है। उन्होंने भेड़ पालकों के सहयोग से मृत मवेशी को मौके पर दबाने के आदेश दिए हैं। डॉ महेंद्र ठाकुर ने कहा तीन भेड़पालकों की करीब 85 भेड़- बकरियां आसमानी बिजली के गिरने से जंगल में मर गई हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed