{"_id":"61154d5a8ebc3e2f63188d18","slug":"shimla-19-proposals-for-industrial-investment-and-expansion-approved-5107-will-get-employment-opportunities","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: औद्योगिक निवेश और विस्तार के 19 प्रस्ताव मंजूर, 5107 को मिलेंगे रोजगार के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: औद्योगिक निवेश और विस्तार के 19 प्रस्ताव मंजूर, 5107 को मिलेंगे रोजगार के अवसर
Thu, 12 Aug 2021 10:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:03 PM IST
सार
औद्योगिक विकास से जुड़े मंजूर प्रस्तावों के तहत लगभग 4126.23 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित होने के साथ ही करीब 5107 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक निवेश और विस्तार के 19 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 18वीं बैठक में इन प्रस्तावों को स्वीकृत किया गया। औद्योगिक विकास से जुड़े मंजूर प्रस्तावों के तहत लगभग 4126.23 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित होने के साथ ही करीब 5107 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। स्वीकृत प्रस्तावों में नालागढ़ में तोपखाने के लिए गोला-बारूद बनाने और कांगड़ा में बांस से प्लाई का निर्माण करने के उद्योगों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
ऊना जिले में एपीआई इकाई के लिए 500 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर
उधर, प्रदेश के ऊना जिले में 500 करोड़ रुपये के एपीआई आधारित फरमंटेशन उत्पादन संयंत्र को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में राज्य सरकार और निजी कंपन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार की ओर से निदेशक उद्योग राकेश कुमार प्रजापति और निजी कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुधीर वैद ने कंपनी की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
परियोजना की स्थापना एपीआई पार्क और उसके आसपास के क्षेत्रों में तीन चरणों में 500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ की जाएगी जिसमें 1000 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। इस परियोजना की निर्यात क्षमता लगभग 60.65 फीसदी होगी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग नरेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन