फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shephard son Devraj became DSP in Himachal Police

भेड़पालक के बेटे देवराज बने हिमाचल पुलिस में डीएसपी

Sun, 13 Sep 2020 12:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, डरोह (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, डरोह (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Sep 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
shephard son Devraj became DSP in Himachal Police
डीएसपी देवराज - फोटो : अमर उजाला

पीटीसी डरोह में शनिवार को दीक्षांत समारोह में भव्य परेड की कमांड सिरमौर जिले के पांवटा साहिब निवासी डीएसपी प्रणव चौहान ने संभाली। प्रणव दूसरी बार एचपीएस की परीक्षा पास कर हिमाचल पुलिस सेवा में बतौर डीएसपी शामिल हुए हैं। इन्होंने बीए-एलएलबी की पढ़ाई की है। वहीं, जिला चंबा के तहसील पांगी निवासी देवराज पुलिस सेवा में आने से पहले दो अन्य विभागों की नौकरी छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन


जिला शिमला में बतौर तहसील वेलफेयर ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिला शिमला में ही बतौर एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर भी उन्होंने कार्य किया है। वे एचपीएस की परीक्षा में तीसरी बार पास हुए तथा डीएसपी रैंक पर अपनी सेवाएं देने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा में शामिल हुए। देवराज गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। 
विज्ञापन


उनके माता-पिता भेड़पालक हैं और वह मनरेगा में भी काम करते हैं। तीसरे पास हुए डीएसपी विजय कुमार शर्मा जिला हमीरपुर के बड़सर उपमंडल के रहने वाले हैं। वह इससे पूर्व सेना में बतौर कैप्टन रह चुके हैं। विजय कुमार शर्मा 13वीं ऑल इंडिया शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग में सिल्वर मेडल विजेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुणे में वर्ष 2019 जनवरी माह में आयोजित चैंपियनशिप में उन्होंने यह गौरव हासिल किया है। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं। इन्हें अर्जुन, पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रतन और अति विशिष्ट सेवा जैसे बड़े इनाम राष्ट्रपति से प्राप्त करने का गौरव भी प्राप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed