{"_id":"6531228a47ddfb496706b186","slug":"shardiya-navratri-4-87-lakh-devotees-offered-their-heads-in-shaktipeeths-of-himachal-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri: हिमाचल के शक्तिपीठों में 4.87 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाजा शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shardiya Navratri: हिमाचल के शक्तिपीठों में 4.87 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाजा शीश
Thu, 19 Oct 2023 06:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:06 PM IST
सार
हिमाचल पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री नयनादेवी मंदिर में सबसे ज्यादा 1,48,840 और बाल सुंदरी मंदिर में 1,44,500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन
हिमाचल के शक्तिपीठों में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : hp police
विस्तार
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार सुबह तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शक्तिपीठों में 4,87491 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। हिमाचल पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री नयनादेवी मंदिर में सबसे ज्यादा 1,48,840 और बाल सुंदरी मंदिर में 1,44,500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। पुलिस मुख्यालय ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी शक्तिपीठों में जिला पुलिस के साथ भारतीय आरक्षित वाहिनियों से पुलिस बल तैनात किया गया है। नवरात्र के दौरान कोई भी सड़क और अन्य दुर्घटनाएं नहीं हुई है।
विज्ञापन
किस शक्तिपीठ में कितने श्रद्धालु पहुंचे
शक्तिपीठ श्रद्धालु एचएमवी एलएमवी दोपहिया
चिंतपूर्णी 54,322 41 372 676
श्रीनयनादेवी 1,48,840 1,261 3,055 5,545
बज्रेश्वरी मंदिर 44,525 351 1,137 1,255
चामुंडा देवी 36,659 121 839 1,060
बाला सुंदरी 1,44,500 275 2,950 4,900
तारादेवी 6,645 54 1,316 210
हाटकोटी दुर्गा माता 9,000 - - -
कालीबाडी मंदिर 10,000 - - -