फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shardiya Navratri 2023: Goddess Durga will come on horse this year

Shardiya Navratri 2023: घोड़े पर होगा मां दुर्गा का धरती पर आगमन और प्रस्थान, राजनीति के लिए अशुभ संकेत

Sun, 08 Oct 2023 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Oct 2023 06:23 PM IST
सार

कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि इस बार दुर्गा मां का आगमन घोड़े पर सवारी से होगा और प्रस्थान भी घोड़े की सवारी से ही होगा। उन्होंने बताया कि घोड़े पर आगमन और प्रस्थान होना अशुभ संकेत है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023: Goddess Durga will come on horse this year
मां दुर्गा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के मंदिरों में नवरात्र की तैयारियां जोरों-शोरों से चली रही हैं। मंदिरों में रंग-रोगन और सजावट की जा रही है। इस वर्ष नवरात्र 15 से 24 अक्तूबर तक चलेंगे। नौ दिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। श्रद्धालु मनोकामना, सुख-समृद्धि के लिए नौ दिन पूजा- अर्चना करेंगे और उपवास रखेंगे।

विज्ञापन


वैसे तो मां दुर्गा सिंह की सवारी करती है लेकिन जब नवरात्रि में धरती पर आगमन होता है तो उनकी सवारी बदल जाती है। माता के आगमन की सवारी नवरात्रि के पहले दिन पर निर्भर करती है और जिस दिन विदा होती है उस दिन के आधार पर प्रस्थान की सवारी तय होती है।
विज्ञापन


कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी मुक्ति चक्रवर्ती ने बताया कि इस बार दुर्गा मां का आगमन घोड़े पर सवारी से होगा और प्रस्थान भी घोड़े की सवारी से ही होगा। उन्होंने बताया कि घोड़े पर आगमन और प्रस्थान होना अशुभ संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सामाजिक और राजनीतिक अस्थिरता रहेगी। विश्व में युद्ध का माहौल बनेगा। गज पर सवारी करने से शुभ संकेत होते हैं। उन्होंने बताया कि माता दुर्गा की वार के अनुसार नवरात्रि में झूला, नौका, गज, घोड़े की सवारी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed