{"_id":"615ed6b18ebc3e628f6cd878","slug":"shardiya-navratri-2021-sukhbir-singh-badal-pays-obeisance-at-chintpurni-temple-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र 2021: सुखवीर बादल पहुंचे चिंतपूर्णी, लिया मां का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र 2021: सुखवीर बादल पहुंचे चिंतपूर्णी, लिया मां का आशीर्वाद
Thu, 07 Oct 2021 04:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:45 PM IST
सार
सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने पंजाब में अमन शांति, किसानों की खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार में अरदास की है।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी पहुंचे पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदीय नवरात्र के पहले दिन पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल मां चिंतपूर्णी पहुंचे। उन्होंने माता रानी की पावन पिंडी की पूजा अर्चना की। सुखवीर बादल आम श्रद्धालुओं की तरह मां के दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर पिंडी तक पहुंचे। पुजारी और होटल एसोसिएशन के प्रधान संजीव कालिया ने सुखबीर बादल से विधिवत मां के दरबार में पूजा अर्चना करवाई।
विज्ञापन
दर्शन करने के पश्चात सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने पंजाब में अमन शांति, किसानों की खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार में अरदास की है। कहा कि वह माता के दरबार में माथा टेकने के लिए आए हैं। इसीलिए कोई भी राजनीतिक बयानबाजी नहीं करूंगा।
विज्ञापन
सुखबीर बादल के चिंतपूर्णी पहुंचने से पहले ही यहां पर काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंच गए। वहीं, वापसी द्वार से मुख्य बाजार से पैदल होते हुए लिफ्ट तक पहुंचे। मुख्य पुजारी संजीव कालिया ने सुखवीर बादल को चिंतपूर्णी मंदिर के प्राचीन इतिहास की जानकारी दी।
विज्ञापन