{"_id":"615d53b98ebc3e222b44e584","slug":"shardiya-navratri-2021-kalash-sthapana-shubh-muhurat-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र 2021: नौ नहीं इस बार आठ होंगे नवरात्र, ये रहेगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र 2021: नौ नहीं इस बार आठ होंगे नवरात्र, ये रहेगा कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
Wed, 06 Oct 2021 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:14 PM IST
सार
14 अक्तूबर को नवमीं तिथि पूरा दिन होगी। मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि शाम 6:53 बजे नवमीं तिथि रहेगी। इस दौरान एक से नौ साल तक की कन्याओं का पूजन शुभ रहेगा।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि 2021
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शारदीय नवरात्र पर्व वीरवार से शुरू होने जा रहा है। इस बार नवरात्र नौ दिन की जगह आठ दिन होंगे। तीसरा और चौथा नवरात्र एकसाथ होगा। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवरात्र पर्व पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:52 से 12:38 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व होता है। लोग घरों में विशेष पूजा अर्चना करते हैं। दूसरी ओर इस बार तीसरा और चौथा नवरात्र नौ अक्तूबर को होगा। तेरह अक्तूबर को अष्टमी तिथि होगी। सुबह 8:58 बजे तक भद्रा तिथि रहेगी। इसके बाद नौ बजे से शाम तक लोग कन्या पूजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा 14 अक्तूबर को नवमीं तिथि पूरा दिन होगी। मंदिर के पुजारी ने बताया कि शाम 6:53 बजे नवमीं तिथि रहेगी। इस दौरान एक से नौ साल तक की कन्याओं का पूजन शुभ रहेगा।
विज्ञापन