फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shanta Kumar said incidents like Manipur and Rajasthan are extremely shameful

Kangra News: शांता कुमार बोले- मणिपुर और राजस्थान जैसी घटनाएं अत्यंत शर्मनाक

Mon, 31 Jul 2023 06:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Jul 2023 06:03 PM IST
सार

 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि तीन साल में देश में 13 लाख लड़कियों और महिलाओं का गुम होना और भी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इन सब घटनाओं पर विश्व के इस बड़े लोकतंत्र की संसद में विचार तक भी न किया जाना सबसे अधिक शर्मनाक हैं।

विज्ञापन
Shanta Kumar said incidents like Manipur and Rajasthan are extremely shameful
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में मणिपुर और राजस्थान जैसी घटनाएं अत्यंत शर्मनाक हैं। तीन साल में देश में 13 लाख लड़कियों और महिलाओं का गुम होना और भी शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इन सब घटनाओं पर विश्व के इस बड़े लोकतंत्र की संसद में विचार तक भी न किया जाना सबसे अधिक शर्मनाक हैं।

विज्ञापन


पूरा देश आंसू बहा रहा है, नेता लड़ रहे हैं। वोट की रोटियां सेंक रहे हैं। भारत का लोकतंत्र यहां तक गिर जाएगा कभी सोचा न था। उन्होंने कहा इस अति गंभीर विषय पर संसद पार्टी की दीवारों से ऊपर उठ कर गंभीरता से लंबी चर्चा करे। कानून बदले और दुष्कर्म जैसे अपराधों पर विशेष अदालतें तीन महीने में निर्णय करें। दुष्कर्म पर फांसी और केवल फांसी की सजा हो। इस प्रकार की अत्यंत कठोर सजा ही देश के माथे से इस कलंक को मिटा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed