फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shanta Kumar As soon as the Ram temple is inaugurated in Ayodhya, the name of Palampur will also be associated

Kangra News: शांता कुमार- अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होते ही पालमपुर का भी जुड़ेगा नाम

Sat, 28 Oct 2023 08:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 08:31 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लाखों लोगों की उपस्थिति में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। भारत ही नहीं, पूरे विश्व के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ सौभाग्य से पालमपुर का नाम भी जुड़ जाएगा। 

विज्ञापन
Shanta Kumar As soon as the Ram temple is inaugurated in Ayodhya, the name of Palampur will also be associated
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 एक और ऐतिहासिक दिन बन जाएगा। जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लाखों लोगों की उपस्थिति में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। भारत ही नहीं, पूरे विश्व के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ सौभाग्य से पालमपुर का नाम भी जुड़ जाएगा। दरअसल राम मंदिर बनाने के संघर्ष में भाजपा ने पालमपुर में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में ऐतिहासिक राम मंदिर का प्रस्ताव पारित किया था।

विज्ञापन


9 से 11 जून, 1989 को पालमपुर में कार्यसमिति की बैठक हुई थी। वह उस समय हिमाचल भाजपा अध्यक्ष थे और उस ऐतिहासिक बैठक की पूरी व्यवस्था करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वह राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी थे, इसलिए उस ऐतिहासिक प्रस्ताव के पारित होने और सारी व्यवस्था के वह साक्षी हैं। कहा कि पालमपुर में राम मंदिर बनने के फैसले के बाद पूरे देश में आंदोलन हुआ। शांता ने कहा कि हिमाचल और पालमपुर के लाखों लोग भी उस ऐतिहासिक दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वह व्यक्तिगत रूप से भी उस दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed