{"_id":"66dc431004363008a00038d2","slug":"sfi-abvp-workers-clashed-twice-in-the-hpu-scuffled-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: एचपीयू में एसएफआई, एबीवीपी कार्यकर्ताओं में दो बार हुई भिड़ंत, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एचपीयू में एसएफआई, एबीवीपी कार्यकर्ताओं में दो बार हुई भिड़ंत, धक्कामुक्की
Sat, 07 Sep 2024 05:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:52 PM IST
सार
नए शैक्षणिक सत्र में छात्र गुटों के बीच लड़ाई-झगड़ों का क्रम शनिवार से शुरु हो गया। शनिवार को परिसर में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच अंतराल में दो बार भिड़ंत हुई।
विज्ञापन
एचपीयू में एसएफआई, एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र गुटों के बीच लड़ाई-झगड़ों का क्रम शनिवार से शुरु हो गया। शनिवार को परिसर में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच अंतराल में दो बार भिड़ंत हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया। इन घटनाओं के बाद से परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विवि परिसर में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। परिसर में अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाकर तैनात कर दी गई है। झगड़े की संभावनाओं को कम करने के मकसद से परिसर में पुलिस के जवान नजर रखे हुए है। छात्रावासों में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब पौने नौ बजे ही समरहिल चौक पर खड़े एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच पहली भिड़ंत की घटना हुई। उस समय छात्राएं भी इसमें शामिल रहीं । गेट पर पहले से मौजूद पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मियों ने आपस में किसी बात को लेकर भीड़ने लगे कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर उन्हें इधर-उधर किया और मामला शांत किया। इसके बाद परिसर में करीब 12:00 बजे पुस्तकालय के बाहर फिर से इन दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई और भिड़ंत शुरू हो गई। इसकी भनक लगते ही परिसर में बुलाए गए क्यूआरटी और पुलिस के जवानों ने हुड़दंग करने वाले कार्यकर्ताओं को कुलपति कार्यालय की ओर दौड़ाया। इन दोनों घटनाओं के बाद परिसर में तनाव बढ़ गया, देर शाम तक परिसर में पुलिस फोर्स के जवान पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
परिसर में तैनात की है एक रिजर्व, क्यूआरटी: विवि सुरक्षा अधिकारी
विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं में दो बार हुई झड़प की पुष्टि करते हुए विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी डीएसपी जीडी शर्मा ने कहा कि इन दोनों झड़पों में किसी को कोई चोट नहीं आई है। परिसर में एक रिजर्व और क्यूआरटी तैनात की है, जो पूरे माहौल पर नजर रखे हुए है ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। उन्होंने कहा कि इन झड़पों के बाद छात्रावासों में भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन