फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Several trains running late due to dense fog on kalka shimla heritage railway track

Himachal News: धुंध से कालका-शिमला ट्रैक पर ट्रेनें लेट, कई घंटे खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री

Thu, 28 Dec 2023 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, सोलन/ऊना/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, सोलन/ऊना/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Dec 2023 11:38 AM IST
सार

दिल्ली से आने वाली अधिकतर ट्रेनें देरी से कालका पहुंच रही हैं। देरी से ट्रेनों के आने के कारण स्टेशनों में पर्यटकों को कई घंटे खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
Several trains running late due to dense fog on kalka shimla heritage railway track
बिलासपुर शहर में सुबह के समय छाई धुंध। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली में घनी धुंध का असर कालका-शिमला विश्व धरोहर पर चलने वाली ट्रेनों में भी पड़ा है। दिल्ली से शताब्दी समेत अन्य ट्रेनें देरी से कालका पहुंच रही हैं। ऐसे में कालका से शिमला के लिए अधिकतर ट्रेनों को देरी से रवाना किया जा रहा है। इसके चलते कालका-शिमला रेललाइन पर करीब एक से 2.19 घंटा देरी से चल रही है।

विज्ञापन


देरी से शिमला ट्रेनों के पहुंचने के चलते शिमला से कालका के लिए भी ट्रेनें लेट हो रही हैं। बुधवार को भी दिल्ली से आने वाली अधिकतर ट्रेनें देरी से कालका पहुंचीं। देरी से ट्रेनों के आने के कारण स्टेशनों में पर्यटकों को कई घंटे खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इन दिनों बाहरी राज्यों में धुंध काफी अधिक होती है। ऐसे में ट्रेनों की स्पीड पर इसका असर देखने को मिलता है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के साथ संपर्क रेलागाड़ियां भी देरी से गंतव्य की ओर जा रही हैं। आगामी दिनों में भी पांच जनवरी तक सभी ट्रेनें पैक होकर चल रही हैं। ऐसे में ऑनलाइन टिकट को लेकर लंबी वेटिंग है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं लेट
कालका-शिमला विश्व धरोहर पर सुबह  5:45 बजे शिमला के लिए चलने वाली शिवालिक ट्रेन सुबह 8:04 बजे चली। इसी तरह सुबह 6:20 बजे चलने वाली 52453 रेलगाड़ी सुबह 8:30 बजे, कालका से सुबह 7:00 बजे 52459 ट्रेन सुबह 8:55 बजे, हिमालयन क्वीन सुबह 11:55 की बजाए दोपहर 12:25 बजे और दोपहर 12:20 बजे 04515 हॉलीडे स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:00 बजे कालका से शिमला की ओर रवाना हुई। 

कालका-शिमला रेलवे ट्रेक पर चलने वाली ट्रेनें बाहरी राज्यों से आने वाली ट्रेनों से कनेक्ट की गई हैं। इन दिनों बाहरी राज्यों में धुंध के चलते लगभग सभी ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। जिसके चलते यह ट्रेनें भी शिमला के लिए देरी से रवाना हो रही हैं। - मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला

ऊना से दौलतपुर चौक आने वाले होंगे परेशान
अहमदाबाद (गुजरात) से ऊना दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाली साबरमती एक्सप्रेस वीरवार को रद्द रहेगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की माने तो मरम्मत कार्य के चलते इस ट्रेन को एक दिन के लिए रद्द किया गया है। धुंध के कारण ट्रेन पहले ही ऊना रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंच रही थी। यह भी सामने आ रहा है कि इस गाड़ी में अस्थायी तौर पर शयनान श्रेणी के डिब्बे में भी बढ़ोतरी की जा रही है।

बारिश-बर्फबारी से हो सकता है नए साल का आगाज

राजधानी शिमला समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी से नए साल का आगाज हो सकता है।   मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने  30, 31 दिसंबर और एक जनवरी को प्रदेश के आठ उच्च और मध्य पर्वतीय जिलों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दो जनवरी तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है।

मंगलवार रात को कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस 10.4, कल्पा का माइनस 0.4, समदो का माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 25.2, कांगड़ा में 23.0, चंबा में 23.3, सोलन में 22.5, नाहन में 21.8, सुंदरनगर में 22.2, भुंतर में 20.0, धर्मशाला में 21.0, मंडी में 18.9, शिमला में 16.5, डलहौजी में 14.4, कल्पा में 13.9 और कुकुमसेरी में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed