{"_id":"5ef4990c8ebc3e42de7788ed","slug":"seventh-death-due-to-coronavirus-in-himachal-kangra-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना से सातवीं मौत, कांगड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना से सातवीं मौत, कांगड़ा के व्यक्ति ने तोड़ा दम
Thu, 25 Jun 2020 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में कोरोना संक्रमण से सातवीं मौत हो गई है। कांगड़ा जिला के भवारना के 52 वर्षीय व्यक्ति किडनी और मधुमेह के रोग से भी पीड़ित थे। दिल्ली से लौटने के बाद 20 जून को इन्हें जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल किया गया था। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 23 जून को इन्हें एंबुलेंस से मंडी जिला के नेरचौक कोविड अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर इन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन इन्होंने दम तोड़ दिया। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह नेरचौक में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव दिल्ली में था टैक्सी ड्राइवर
20 जून को पत्नी, बेटी और बेटे सहित कांगड़ा लौटा 57 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली में टैक्सी चलाता था। पूरा परिवार दिल्ली में ही रहता था। टैक्सी चालक पहले से ही किडनी रोग, शुगर और ब्लड प्रेशर से लड़ रहा था। माना जा रहा है कि परिवार को डर था कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच दिल्ली में किडनी रोग, शुगर और ब्लड प्रेशर का इलाज समय पर नहीं हुआ तो दिक्कत आ सकती है। इसलिए पूरा परिवार 20 जून को दिल्ली से कांगड़ा आया था। परिवार पालमपुर के भवारना का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रशासन ने परौर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में संस्थागत क्वारंटीन किया था। परिवार भवारना नहीं गया था। 22 जून को परौर में 57 वर्षीय टैक्सी चालक की तबीयत खराब हुई। व्यक्ति को तुरंत इसी दिन धर्मशाला अस्पताल लाया गया। रात को ही व्यक्ति को कोरोना वायरस का सैंपल लिया गया। 23 जून को व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रात को ही मरीज को नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया था। नेरचौक में दो दिन के इलाज के बाद टैक्सी चालक ने दम तोड़ दिया। टैक्सी चालक की पत्नी, बेटे और बेटी की कोरोना रिपोर्ट आज वीरवार देर रात को ही आएगी।
विज्ञापन