फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven Year old girl gangraped in Sirmour Himachal Pradesh Two arrested

सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2020 03:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Mar 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Seven Year old girl gangraped in Sirmour Himachal Pradesh Two arrested
सांकेतिक तस्वीर

निर्भया रेप कांड के दरिंदों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा है, वहीं सिरमौर में सात साल की एक बच्ची के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बच्ची दहशत में है। बच्ची का मेडिकल कॉलेज नाहन में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुष्कर्म को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। महिला पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज होने के बाद ही पुलिस ने आरोपी प्रियांशु व हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची के माता-पिता आरोपियों के घर पर ही किराये के मकान में रहते हैं। बीते दिन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने नशे की हालत में बच्ची से घिनौनी हरकत की। दुष्कर्म के बाद सहमी बच्ची के माता-पिता ने रात के समय महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अक्षीधक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि महिला पुलिस थाना में रात को मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed