फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven students injured due to hornet bite, condition of a female employee critical

Mandi News: रंगड़ों के काटने से सात विद्यार्थी घायल, एक महिला कर्मचारी की हालत नाजुक

Tue, 30 May 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 May 2023 08:12 PM IST
सार

लडभड़ोल, चौंतड़ा, कोलंग के बाद मंगलवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला कमेहड़ में रंगड़ों के हमले से सात विद्यार्थियों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Seven students injured due to hornet bite, condition of a female employee critical
रंगड़ों का हमला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में अब रंगड़ों ने विद्यार्थियों पर हमला कर घायल कर दिया। लडभड़ोल, चौंतड़ा, कोलंग के बाद मंगलवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला कमेहड़ में रंगड़ों के हमले से सात विद्यार्थियों सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार के लिए दाखिल किया है। मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे जब विद्यार्थी दोपहर भोजन के लिए कक्षा के बाहर निकले, तभी अचानक रंगड़ों के एक समूह ने हमला बोल कर उन्हें घायल कर दिया। सात विद्यार्थियों समेत खाना बनाने वाली महिला कर्मचारी भी घायल हुई है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचा कर उपचार दिलाया गया है। जबकि, अन्य विद्यार्थियों ने भाग कर जान बचाई है। कमेहड़ स्कूल के मुख्य शिक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दोपहर भोजन के लिए कक्षा से बाहर निकलते ही रंगड़ों ने जब विद्यार्थियों पर हमला किया, उस दौरान वहां 17 विद्यार्थी मौजूद थे।

विज्ञापन


इनमें सात विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही खाना बनाने वाली महिला कर्मचारी पर रंगड़ों के अधिक काटने से उसकी तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं में मौजूद डॉ. दीक्षा ने रंगड़ों के हमले में घायल विद्यार्थियों व महिला कर्मचारी को प्राथमिक उपचार दिया है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि रंगड़ों के काटने से सात विद्यार्थियों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने रंगड़ों के हमले से घायलों की रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों से मांगी है। जोगिंद्रनगर शहर से करीब 11 किलोमीटर दूर राजकीय माध्यमिक पाठशाला कमेहड़ में घायल हुए विद्यार्थियों में चौथी कक्षा के नक्ष, पांचवीं की वैष्णवी, कार्तिक शर्मा, छठी के अभिनव, सातवीं के आदित्य, अभय, शिवम सहित दोपहर का भोजन बनाने के लिए तैनात महिला कर्मचारी बबली देवी निवासी कमेहड़ घायल हुए हैं। स्कूल के मुख्य शिक्षक ने बताया कि सभी घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार दिलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed