{"_id":"6560c5e24557d93a69070ed7","slug":"seven-police-officers-including-sp-gandhi-honored-with-army-commander-disc-and-commendation-certificate-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एसपी गांधी समेत सात पुलिस अधिकारी आर्मी कमांडर डिस्क और कमेंडेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एसपी गांधी समेत सात पुलिस अधिकारी आर्मी कमांडर डिस्क और कमेंडेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित
Fri, 24 Nov 2023 09:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Nov 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
सात पुलिस अधिकारी आर्मी कमांडर डिस्क और कमेंडेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित
- फोटो : संवाद
लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह महल (एवीएसएम, वीएसएम) जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ आरट्रैक शिमला ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में 7 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आर्मी कमांडर डिस्क और कमेंडेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी, डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान, इंस्पेक्टर विजय कुमार, एएसआई (ट्रैफिक विंग) शिमला कुलदीप कुमार, हेड कांस्टेबल एसआईयू सोलन दिनेश, कांस्टेबल ट्रैफिक विंग शिमला अजय प्रीत और जुन्गा में तैनात महिला कांस्टेबल दीपिका शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जनरल महल के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। वह भारतीय सेना में 39 साल की सेवा देने के बाद 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीजीपी संजय कुंडू सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सेना कमांडर का स्वागत किया। कुंडू ने भारतीय सेना में उनके 39 साल के अनुकरणीय सेवा और विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए आर्मी कमांडर की सराहना की।
विज्ञापन