सोमालिया जाना चाहते थे तीनों कोरोना पॉजिटिव समेत सात लोग, परिजनों ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में तब्लीगी जमात की मरकज से लौटे मंडी जिले के तीन युवक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनके परिजनों ने पूछताछ में बताया कि ये सात फरवरी को तब्लीगी जमात की मरकज में हिस्सा लेने दिल्ली के निजामुद्दीन गए। इसके बाद जिले के सातों लोगों ने सोमालिया में होने वाली जमात के मरकज में हिस्सा लेने जाना था। कोरोना के कारण उड़ानें रद्द हो गईं। 19 मार्च तक निजामुद्दीन में रुके रहे। 20 मार्च को दिल्ली से ऊना होते हुए मंडी लौट रहे थे। लॉकडाउन के चलते ऊना जिले में रुकना पड़ा।
उधर, वीरवार देर रात को प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों के घरों में दस्तक दी। जांच में परिवार के सदस्य स्वस्थ पाए गए। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने तीनों युवकों के परिवार के सदस्यों और किरायेदारों को होम क्वारंटाइन किया है। मरकज में गए तीनों युवकों की ट्रैवल हिस्ट्री और परिवार के साथ वहां जाने के बाद सीधे तौर पर संपर्क को लेकर विस्तार से जानकारी ली गई।
उधर, डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव तीनों मरीज दिल्ली से सीधे मंडी नहीं आए थे। 27 फरवरी को दिल्ली के निजामुद्दीन गए थे। 20 मार्च के आसपास वापस हिमाचल आना पाया जा रहा है। ऊना प्रशासन और परिजनों से मिली जानकारी के तहत ये दिल्ली से मंडी नहीं आए। न ही मंडी का कोई व्यक्ति इनके संपर्क में आया है। प्रशासन इनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जांच है।
दिल्ली से ऊना पहुंचने पर परिवार अनभिज्ञ
27 फरवरी को तब्लीगी जमात की मरकज में हिस्सा लेने के लिए तीनों कुछ अन्य लोगों के साथ दिल्ली गए थे। यहां से सोमालिया जाने का कार्यक्रम था। परिवार ने उनके दिल्ली से ऊना पहुंचने को लेकर जानकारी होने से मना किया है। एसपी मंडी गुरुदेव शर्मा ने कहा कि तीनों युवकों के कार्यक्रम के लिए सोमालिया जाने की बात परिजनों से पूछताछ में ही सामने आई है।
कर्फ्यू से पहले हैदराबाद से चंबा आए थे 15 जमाती
हिमाचल में कर्फ्यू से पहले हैदराबाद से वाया दिल्ली 15 लोगों की जमात विकास खंड चंबा के एक गांव में पहुंची थी। जमात में शामिल एक व्यक्ति कांगड़ा जिले का रहने वाला था। इसके बाद 20 मार्च को जमात में शामिल लोग पठानकोट के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान यह व्यक्ति क्षेत्र के दस लोगों के संपर्क में भी रहा था। अब लोगों की सुरक्षा को देखते हुए विकास खंड चंबा के इस क्षेत्र को सील करने पर विचार किया जा रहा है। यह जानकारी जिलाधीश विवेक भाटिया ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में दी है।
उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि यदि कोई व्यक्ति बाहर से गांव में आता है या पहुंचा हुआ है तो इसकी संपूर्ण जानकारी प्रशासन को दें, जिससे उन्हें क्वारंटाइन में रख कर उस व्यक्ति, उसके घर और परिक्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधि और पंचायतों से संबंधित वार्ड सदस्य का भी दायित्व बनता है कि वह अपने परिक्षेत्र संबंधी इस प्रकार की जानकारी प्रशासन को मुहैया करवाए। कहा कि जल्द विभिन्न धार्मिक गुरुओं के साथ बैठक कर उन्हें भी समाज हित में सहयोग देने की बात कही जाएगी।
जिले में नहीं होगी सब्जियों की कमी
अमृतसर से सब्जियों की सप्लाई न आने की सूरत में पठानकोट से जिला चंबा में सब्जियों की सप्लाई पहुंच रही है। इसे आगे लोगों तक पहुंचाने के लिए लोगों को बाकायदा पास प्रदान किए गए हैं।
बाल काटने घरद्वार आएगा बार्बर
प्रशासन ने लोगों की मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए अब घर-द्वार नाई का प्रबंध करने की योजना बनाई है। इसके तहत बाकायदा बार्बरों की लिस्ट तैयार की जा रही है। पेट्रोल पंप पर टायरों में हवा भरने संबंधी निर्देश भी प्रशासन ने पेट्रोल पंप मालिकों को दिए हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।