फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Services of 150 outsourced employees including 80 staff nurses terminated in Chamba Medical College

Chamba News: चंबा मेडिकल कॉलेज में 80 स्टाफ नर्सों सहित 150 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं खत्म

Mon, 03 Apr 2023 05:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Apr 2023 05:59 PM IST
सार

 मेडिकल कॉलेज चंबा में वैश्विक महामारी के दौरान अपनी सेवाएं दे चुकीं 80 स्टाफ नर्सों समेत 150 आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे अब आउटसोर्स कर्मचारियों को अपने और परिवार के भविष्य की चिंता सताने लगी है। 

विज्ञापन
Services of 150 outsourced employees including 80 staff nurses terminated in Chamba Medical College
सेवाएं खत्म होने से नाराज आउटसोर्स कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में वैश्विक महामारी के दौरान अपनी सेवाएं दे चुकीं 80 स्टाफ नर्सों समेत 150 आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे अब आउटसोर्स कर्मचारियों को अपने और परिवार के भविष्य की चिंता सताने लगी है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने शासन और प्रशासन को चेताया है कि यदि उन्हें दोबारा जल्द नौकरी पर नहीं रखा गया तो वे आंदोलन की राह पर चलने के लिए विवश हो जाएंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी शासन-प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की होगी।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज चंबा से निकाले गए आउटसोर्स कर्मचारियों में अजहर शेख, सुनील कुमार, अर्शा बडोतरा, सीमा सेठी, पूजा, वनिता, कुलसुमा, काजल, मीना, कानन, सीखा, मंजुला, किरण ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जब लोग अपने घरों में कैद रहे। तब वे अपने बच्चों परिवार को छोड़ कर सेवाएं देने के लिए 24 घंटे तैनात रहते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर 1:00 बजे के बाद उन्हें बताया गया कि आपका अनुबंध खत्म हो चुका है। कहा कि नौकरी छीनने से उनके परिवारों पर आर्थिक संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन


कहा कि 2020 में महामारी के दौरान उनकी सेवाएं ली गई। बताया कि उनकी इस नौकरी से ही उनका परिवार चलता है, बच्चों की पढ़ाई समेत परिवार का खर्च चलता आ रहा है। बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हुआ है लेकिन इस संबंध में उन्हें कोई भी लिखित आदेश नहीं मिले हैं। कर्मियों के अनुसार मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवाविस्तार देने की बात कही है लेकिन अभी तक उन्हें इस संबंध में आदेश नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वैश्विक महामारी के दौरान सेवाएं देने के बाद भी इस प्रकार के फरमान समझ से ही परे हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों के सेवा विस्तार संबंधी कोई अधिसूचना नहीं आई है। लिहाजा उनकी सेवाएं बंद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed