फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sensor sanitizer pump made from waste electronic appliances at home

घर में बेकार इलेक्ट्रानिक उपकरणों से बना दिया सेंसर वाला सैनिटाइजर पंप

Thu, 04 Jun 2020 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jun 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Sensor sanitizer pump made from waste electronic appliances at home
युवक ने सेंसर आधारित सैनिटाइजर पंप बनाया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिले के उपमंडल के एक युवक ने घर में बेकार इलेक्ट्रानिक उपकरणों से पुर्जे निकालकर 100 रुपये से भी कम कीमत वाला सेंसर आधारित सैनिटाइजर पंप बनाया है। सेंसर की मदद से इसे बिना छुए हाथ सैनिटाइज हो जाएंगे। हाथ पीछे करते ही सैनिटाइजर पंप बंद हो जाएगा। उन्होंने ऐसा ही एक मैनुअल पंप भी बनाया है, जो नल के साथ फिट हो सकता है। इस फुट पंप को पैर से दबाकर चलाया जा सकता है। मेकेनिकल इंजीनियर अंकुश कपिल नादौन के वार्ड दो निवासी हैं। वह आईआईटी मंडी में वरिष्ठ सहायक हैं।

विज्ञापन


उन्हें डॉ. राजीव कुमार, डॉ. मोहम्मद तलाह, डॉ. सनी जफर ने इसके लिए प्रेरित किया। कपिल ने बताया कि उन्होंने घर में बेकार इलेक्ट्रानिक उपकरणों से पुर्जे निकालकर सेंसर आधारित पंप बनाया। इसे प्लास्टिक के डिब्बे पर फिट किया है। इसके अंदर एक छोटी मोटर लगाकर, एक पाइप बाहर तक निकाला है। डिब्बे पर सेंसर और बैटरी लगाई है। यह बैटरी मोबाइल चार्जर से भी चार्ज की जा सकती है। यह मशीन बिजली से भी चलाई जा सकती है। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने एक मैनुअल मशीन भी बनाई है, जिसके लिए फुट रेस्ट का प्रयोग किया है। यह बिजली से चलती है। पैर से फुट रेस्ट दबाने पर नल से पानी आना शुरू होता है। यह मशीन भी बेहद कम खर्च में तैयार की है। दोनों मशीनें पोर्टेबल हैं। इन्हें कहीं भी ले जाकर फिट किया जा सकता है। कपिल ने बताया कि कोरोना काल में ऐसी मशीनों की आवश्यकता है। विशेष तौर पर स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के लिए और जो लोग फील्ड में काम कर रहे हैं, उनके लिए यह अधिक सहायक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed