फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Security personnel will be five times more than the public in pm Narendra Modi's public meeting

प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में जनता से पांच गुना ज्यादा होंगे सुरक्षा कर्मी

Wed, 30 Sep 2020 03:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
Security personnel will be five times more than the public in pm Narendra Modi's public meeting
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

सामरिक महत्व की अटल टनल रोहतांग का 3 अक्तूबर को उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पहली बार जनता से करीब पांच गुना ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। प्रदेश पुलिस, एसपीजी और बीआरओ की ओर से जो इंतजाम किए गए हैं, उसके अनुसार कुल एक हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मी सभी कार्यक्रम स्थलों पर तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पहले सिस्सू में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद टनल के उद्घाटन के दौरान सोलंगनाला में जनसभा होगी। पीएम मोदी के दोनों कार्यक्रमों में 200-200 लोग शिरकत करेंगे, लेकिन हर कार्यक्रम स्थल पर ही हर दो व्यक्ति पर एक सुरक्षा कर्मी होगा। प्रधानमंत्री सिस्सू हैलीपैड से लेकर सभी कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों के जिम्मे होगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा एसपीजी संभाल रही है, ऐसे में वह भी पुलिस के सभी सुरक्षा प्रबंधों को क्रॉस चेक करेगी। सूत्रों के अनुसार लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिला पुलिस के अलावा बटालियनों के जवान और कमांडो तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा दो दर्जन से ज्यादा राजपत्रित पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


तैयारियों का जायजा लेने आज लाहौल-स्पीति पहुंचेंगे सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन करेंगे। मोदी के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार और गुरुवार को लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 10 बजे लाहौल-स्पीति के सिस्सू हेलीपैड पहुंचेंगे। 10.15 बजे सिस्सू हेेलीपैड से सड़क मार्ग से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पहुंचेंगे। 11.15 बजे सड़क से होते हुए दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस मनाली पहुंचेंगे, जहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पीएम दौरे के प्रबंधों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव मनाली के सर्किट हाउस में होगा। वीरवार सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस मनाली से सासे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 9.15 बजे शिमला के लिए उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed