{"_id":"5fc50ff68ebc3e9b9a4fbed0","slug":"second-term-exams-for-class-9-to-12-in-govt-schools-in-himachal-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के सरकारी स्कूलों में कल से नौवीं से 12वीं कक्षा की सेकेंड टर्म परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में कल से नौवीं से 12वीं कक्षा की सेकेंड टर्म परीक्षाएं
Mon, 30 Nov 2020 09:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 30 Nov 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा की मंगलवार से परीक्षाएं शुरू होंगी। ऑनलाइन ली जाने वाली सेकेंड टर्म की इन परीक्षाओं के पहले दिन नौवीं और दसवीं कक्षा की अंग्रेजी, जमा एक और जमा दो कक्षा की इतिहास, फिजिक्स और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा होगी। मोबाइल फोन से वंचित विद्यार्थियों को परीक्षाएं देने के लिए घरों पर ही प्रश्नपत्र मुहैया करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से पासवर्ड से लॉक प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले संबंधित शिक्षक पासवर्ड भेजेंगे। निर्धारित समय के भीतर परीक्षा पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से ही आंसरशीट की फोटो लेकर शिक्षक को वापस भेजनी होगी। घर बैठ कर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की निगरानी का जिम्मा अभिभावकों पर सौंपा गया है।
विज्ञापन
जिन विषयों को हर घर पाठशाला कार्यक्रम के तहत नहीं पढ़ाया जा रहा है और शिक्षक अपने स्तर पर उन विषयों को पढ़ा रहे है तो ऐसे विषयों की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर दस से 14 दिसंबर के बीच होगी। नौवीं और दसवीं कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षा आठ दिसंबर और जमा एक और जमा दोत कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षाएं नौ दिसंबर को समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
30 नवंबर तक पढ़ाए गए सिलेबस के आधार पर परीक्षाएं होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कम किए गए तीस फीसदी सिलेबस और अधिक विकल्पों के प्रश्नों के आधार पर ही बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं ली जाएंगी। 15 दिसंबर तक अभिभावकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी आंसरशीट स्कूलों में जमा करवानी होगी। 23 दिसंबर तक शिक्षक आंसरशीटों की जांच करेंगे। तीस दिसंबर तक ई संवाद के माध्यम से शिक्षकों को परीक्षा परिणाम जमा करवाना होगा।