{"_id":"602125958ebc3e4c810c120b","slug":"second-round-of-coronavirus-vaccination-will-start-in-himachal-from-february-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 10 फरवरी से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का दूसरा दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 10 फरवरी से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का दूसरा दौर
Mon, 08 Feb 2021 05:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Feb 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 10 फरवरी से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें पुलिस, होमगार्ड, राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को टीका लगेगा। जिन स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में वैक्सीन लगा दी है, उन्हें दूसरा टीका 14 फरवरी से लगेगा। 12 फरवरी को एक दिन छूटे कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। दूसरे चरण का टीकाकरण खत्म होते ही तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसमें 50 साल से ऊपर के बुजुर्गों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण की तैयारियों में जुटा हुआ है। दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों, राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों को ये वैक्सीन दी जानी है। कोविड काल के दौरान इन्होंने कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भूमिका निभाई है। एनएचएम के निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रदेश में दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। अब तक 85 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 2 दिन में यह आंकड़ा 100 फीसदी हो जाएगा। दूसरा चरण 10 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन