फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   search operation by special police force in kandwal kangra himachal pradesh

कंडवाल पहुंची स्पेशल पुलिस फोर्स, चक्की खड्ड व सीमावर्ती जंगल छाने

Sun, 13 Oct 2019 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडवाल/ ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडवाल/ ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Oct 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
search operation by special police force in kandwal kangra himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पठानकोट में रेड और हिमाचल में हाई अलर्ट के बीच एक बार फिर सीमांत क्षेत्र कंडवाल और आसपास के जंगल खंगाले गए। आतंकी हमले की आशंका की गंभीरता को देखते हुए कंडवाल में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स उतार दी गई है।

विज्ञापन


रविवार को दूसरी बार क्षेत्र के जंगलों और चक्की खड्ड में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खड्डों के किनारे रहने वाले प्रवासियों और घुमंतू गुज्जरों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उनके घरों की तलाशी भी ली जा रही है। बीते दिन पठानकोट से सटे चंबा जिले और रावी तट किनारे भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। 
विज्ञापन


डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने कहा कि कंडवाल में पांचवीं बटालियन के जवानों की तैनाती की गई है। चौकी प्रभारी प्रीतम जरयाल की अगुवाई में राजा का बाग, नागवाड़ी, पक्का टीआला, कंडवाल, बाड़ी खड्ड, लोधवां चक्की खड्ड के किनारे रहने वाले घुमंतू गुज्जरों और प्रवासियों के घरों की तलाशी ली जा रही है। बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उधर, इंदौरा पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह धीमान की अगुवाई में ढांगू पीर और भदरोया के जंगल तथा पठानकोट एयरबेस के साथ लगते क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।


इंदौरा क्षेत्र के साथ लगते पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया है। पंजाब के साथ लगते इंदौरा के क्षेत्र में हिमाचल पुलिस ने नाकाबंदी की गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के साथ प्रशासन ने रविवार को सभी विभागों को अपनी इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट पर रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed