{"_id":"64b820d12e2ba9f0790b7426","slug":"sdrf-rescues-112-stranded-tourists-in-manikarna-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एसडीआरएफ ने मणिकर्ण में फंसे 112 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एसडीआरएफ ने मणिकर्ण में फंसे 112 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
सार
प्रदेश पुलिस की एसडीआरएफ टीम ने बुधवार को पार्वती घाटी से 112 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया है। इनमें 98 भारतीय और 14 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।
विज्ञापन
मणिकर्ण में फंसे 112 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस की एसडीआरएफ टीम ने बुधवार को पार्वती घाटी से 112 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया है। इनमें 98 भारतीय और 14 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। भुंतर-मणिकर्ण सड़क के बंद होने से फंसे पर्यटकों को पैदल रास्ते से निकाला जा रहा है। हालांकि जरी तक सड़क बहाल हो गई है, लेकिन यहां से आगे भूस्खलन और सड़क के बहने से यातायात बाधित है।
विज्ञापन
ऐसे में पार्वती घाटी के पुलगा, तुलगा, बरशैनी और मलाणा आदि इलाकों में अभी पर्यटक फंसे हुए हैं। अभी तक पार्वती घाटी से करीब 15,000 सैलानियों को निकाला गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि कुल्लू पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम जगह-जगह बचाव अभियान में जुटी है। कई लोग चलने-फिरने में अस्वस्थ हैं। ऐसे बीमा लोगों को स्ट्रेचर पर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन