फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scrub typhus spreading rapidly in Himachal, more than 500 cases have come so far, health department alert

Scrub Typhus: हिमाचल में तेजी से फैल रहा स्क्रब टायफस, अब तक 500 से ज्यादा मामले आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Wed, 30 Aug 2023 09:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Aug 2023 09:08 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने बीमारी को लेकर हिमाचल में अलर्ट जारी किया है। लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा मेडिकल कालेजों, अस्पताल प्रबंधन और जिला चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है।
 

विज्ञापन
Scrub typhus spreading rapidly in Himachal, more than 500 cases have come so far, health department alert
स्क्रब टाइफस(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस तेजी से फैला रहा है। अब तक प्रदेश के अस्पतालों में पांच सौ से ज्यादा मरीज इस बीमारी से ग्रस्त पाए जा चुके हैं। बरसात के मौसम में घास में पनपने वाले पिस्सू के काटने से यह रोग फैलता है। प्रदेश सरकार ने बीमारी को लेकर हिमाचल में अलर्ट जारी किया है। लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा मेडिकल कालेजों, अस्पताल प्रबंधन और जिला चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने को कहा है।

विज्ञापन


ऐसे होता है स्क्रब टायफस
बरसात के मौसम में घास में पनपने वाले पिस्सू के काटने से यह रोग फैलता है। इस कारण मरीज को सिरदर्द, बुखार के साथ जोड़ों में दर्द, शरीर में दर्द, कंपकंपी और शरीर पर लाल दाने, शरीर का थका होना जैसी समस्या होती है। ऐसे लक्षण होने पर मरीज को तुरंत चिकित्सकों के पास उपचार करवाने आना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
बरसात के दिनों में घर के आसपास घास और झाड़ियां न उगने दें। घर के इर्द-गिर्द साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके अलावा खेतों में काम करने के दौरान पैरों और बाजुओं को अच्छे से ढककर रखना चाहिए। पार्क में टहलते हुए या पेड़-पौधों के बीच जाने से पहले पूरी बाजू के कपड़े पहनें। दो दिन से अधिक बुखार हो तो तुरंत उपचार करवाना चाहिए। रक्त की जांच भी करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed