फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   screw Stuck in service expansion of 2500 SMC teachers in himachal

हिमाचल में ढाई हजार एसएमसी शिक्षकों के सेवा विस्तार में फंसा पेच

Sat, 08 Feb 2020 10:33 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
screw Stuck in service expansion of 2500 SMC teachers in himachal
फाइल फोटो

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त ढाई हजार से अधिक एसएमसी शिक्षकों के सेवा विस्तार में पेच फंस गया है। सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को कड़ी फटकार के साथ शिक्षकों को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव लौटा दिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को पूछा है कि सरकार को भेजे प्रस्ताव में इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के आदेशों का जिक्र क्यों नहीं किया।

विज्ञापन


प्रस्ताव सही तरीके से तैयार न करने पर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप सचिव वेदभूषण सुज्ञान ने जवाब तलब भी किया है।22 जनवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को प्रस्ताव भेज कर एसएमसी शिक्षकों को एक साल का सेवा विस्तार देने की मांग की थी। रूसा के गलत सब्जेक्ट कांबिनेशन के चलते टीजीटी और जेबीटी के लिए बीएड को भी पात्र बनाने के चलते फंस गई नई भर्तियों में हो रही देरी का हवाला देते हुए निदेशालय ने सेवा विस्तार मांगा है।
विज्ञापन


उधर, सरकार ने प्रस्ताव पर विधि विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रस्ताव बनाने में पूरी पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया है। बता दें कि बीते साल दिसंबर में हुई कैबिनेट बैठक में 1541 एसएमसी शिक्षकों के पदों को पहली बार रिक्त मानते हुए इनकी जगह नई भर्ती आरएंडपी नियमों के तहत करने का फैसला लिया गया है। प्रधान सचिव शिक्षा ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है, लेकिन यह भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी की थी...
एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियों को चुनौती देने वाले एक मामले में बीते साल हाईकोर्ट ने कहा था कि स्टॉप गैप अरेंजमेंट के नाम पर की जा रही एसएमसी भर्तियां प्रशंसनीय कदम नहीं है। यह भर्तियां न केवल सरकार के अपने निर्णयों के विरुद्ध हैं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ  भी हैं। सुनवाई के दौरान सरकार ने एसएमसी से शिक्षक भर्ती बंद करने का शपथपत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed