फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal School Open News: Himachal School Open Guidelines,School will be sanitized daily, Coronavirus protection awareness poster will be put on

रोज सैनिटाइज होंगे स्कूल, कोरोना बचाव जागरूकता के लगेंगे पोस्टर

Tue, 22 Sep 2020 01:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Sep 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
Himachal School Open News: Himachal School Open Guidelines,School will be sanitized daily, Coronavirus protection awareness poster will be put on
हिमाचल में स्कूल खुले - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के बीच प्रदेश में खुले स्कूलों को रोज सैनिटाइज किया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता पोस्टर लगाए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र लिखकर स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं। जुकाम, खांसी और बुखार के लक्षण वाले विद्यार्थियों से स्कूलों में नहीं आने की अपील भी की गई है। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन करने और हॉस्टलों में भी सैनिटाइजेशन अभियान चलाने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि करीब छह माह बाद सोमवार से स्कूलों को खोल दिया गया है। बीते शनिवार और रविवार को स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाए गए। अब रोजाना भी स्कूल बंद होने के बाद सैनिटाइजेशन का काम होगा। परिसरों में हाथ धोने के लिए साबुन और हैंड वॉश का पूरा इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने जिला उपनिददेशकों से परिसरों में सामाजिक दूरी का पूरा पालन करने को भी कहा है। निदेशक ने अभिभावकों से स्कूल आने वाले बच्चों को मास्क लगाकर ही घर से बाहर भेजने को कहा है। बता दें स्कूलों में शिक्षक कक्षाओं की जगह खुले में बैठकर भी पढ़ा सकेंगे।  शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच छह फीट की शारीरिक दूरी रखना अनिवार्य किया गया है। सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। एसओपी के मुताबिक स्कूलों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में सैनिटाइजर और साबुन की पर्याप्त व्यवस्था करनी होगी। बायोमीट्रिक पर शिक्षकों और गैर शिक्षकों की हाजिरी नहीं लगाई जाएगी। कंटेनमेंट जोन में स्कूलों को बंद रखा जाएगा। शनिवार और रविवार को स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाए गए स्कूलों में  सैनिटाइजेशन करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed