{"_id":"620d0e644210b00a8b45aef4","slug":"school-reopening-in-himachal-pradesh-for-1st-to-12th-class-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal School Reopening: आज से स्कूलों में लौटेगी रौनक, पहली से बारहवीं कक्षा की लगेंगी नियमित कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal School Reopening: आज से स्कूलों में लौटेगी रौनक, पहली से बारहवीं कक्षा की लगेंगी नियमित कक्षाएं
Thu, 17 Feb 2022 11:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:19 AM IST
सार
शीतकालीन स्कूलों में गुरुवार से पहली से आठवीं कक्षा तक नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं से पहले सिलेबस की रिवीजन करवाई जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में गुरुवार से दोबारा रौनक लौट आएगी। पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की 17 फरवरी से स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तय एसओपी के तहत हर स्कूल में माइक्रो प्लान बनाया गया है। स्कूलों में फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। प्रार्थना सभा और खेलकूद गतिविधियों पर पूर्व की तरह रोक रहेगी। स्कूलों में मिड डे मील परोसने पर अभी रोक रहेगी। प्रारंभिक निदेशालय ने इसे लेकर सरकार से मंजूरी मांगी है। शीतकालीन स्कूलों में गुरुवार से पहली से आठवीं कक्षा तक नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं से पहले सिलेबस की रिवीजन करवाई जाएगी। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 14 से 23 मार्च तक नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी। इन स्कूलों में पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाएं होनी हैं। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षाएं होंगी। उधर, तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष से स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा।
विज्ञापन
यह परीक्षाएं भी स्कूलों में ही होंगी। 17 फरवरी से पहली से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों के लिए खुलने जा रहे स्कूलों में कोरोना एसओपी के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक विद्यार्थी बैठाया जाएगा। कमरे की क्षमता अनुसार पचास फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बैठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन स्कूलों में सात जनवरी 2022 तक सर्दियों की छुट्टियां दी थीं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने 26 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए थे। इसके बाद 31 जनवरी तक स्कूल दोबारा बंद रखने का फैसला लिया गया। तीन फरवरी से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू की गई हैं। शीतकालीन स्कूलों में पहले ही 15 फरवरी तक अवकाश दिया गया है। 16 फरवरी को सरकारी अवकाश है।
ऐसे में गुरुवार से ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खुल जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। हैंड सैनिटाइजर और साबुन की भी स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।