फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   school reopen news himachal pradesh: himachal cabinet may decide to reopen schools from 22 September 2021

कैबिनेट बैठक में होगा फैसला: हिमाचल में 22 सितंबर से स्कूल खोलने की तैयारी

Sat, 18 Sep 2021 02:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Sep 2021 02:06 AM IST
सार

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को अगले सप्ताह से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने की संभावना को देखते हुए तैयारियां पूरी रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन
school reopen news himachal pradesh: himachal cabinet may decide to reopen schools from 22 September 2021
छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 22 सितंबर से पांचवीं सहित आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने की तैयारी है। 20 या 21 सितंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस बाबत फैसला लिया जाएगा। अभी 21 सितंबर तक सरकार ने विद्यार्थियों के लिए प्रदेश में स्कूल बंद रखे हैं।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को अगले सप्ताह से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुलने की संभावना को देखते हुए तैयारियां पूरी रखने के लिए कहा है। स्कूल प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से माइक्रो प्लान बनाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने पर 2 अगस्त से दसवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोला गया था। पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शिक्षकों से परामर्श लेने के लिए स्कूलों में आने की मंजूरी दी थी, लेकिन इसी बीच दोबारा संक्रमण के मामलों में तेजी आई। 10 अगस्त को सरकार ने स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए 22 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तारीख को बढ़ाकर फिर 30 अगस्त कर दिया। इसके बाद 5 सितंबर और फिर 21 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में आने पर रोक लगाई गई है। अब संभावना जताई जा रही है कि 22 सितंबर से स्कूलों में पांचवीं सहित आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दोबारा नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed